15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक, इन फिल्म स्टार्स पर चढ़ा क्रिसमस का रंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने के बाद पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते दिनों क्रिसमस इवनिंग पर आलिया ने फैमिली के साथ फेस्टिवल एन्जॉय किया। जिसकी तस्वीर नीतू कपूर ने शेयर की है। तस्वीर में आलिया के अलावा रणबीर कपूर, नीतू कपूर, सोनी राजदान, पूजा भट्ट समेत कई लोग दिख रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Dec 25, 2022

alia_1.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मां बनने के बाद पहली बार क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते दिनों क्रिसमस इवनिंग पर आलिया ने फैमिली के साथ फेस्टिवल एन्जॉय किया। जिसकी तस्वीर नीतू कपूर ने शेयर की है। तस्वीर में आलिया के अलावा रणबीर कपूर, नीतू कपूर, सोनी राजदान, पूजा भट्ट समेत कई लोग दिख रहे हैं।

aishwarya.jpg

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट ब्सूटीफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी बेटी अराध्या के साथ क्रिसमस के रंग में रंगी दिखीं। उन्होंने अपने इंटाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को क्रिसमस विश किया है। इस तस्वीर में ऐश अपनी बेटी अराध्या के साथ दिख रही हैं।

rashmika.jpg

अदाकारा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपनी ये प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। इस तस्वीर में अदाकारा रश्मिका मंदाना क्रिसमस ट्री के साथ नजर आईं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है।

hansika.png

हाल ही में दुल्हन बनीं साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इस वक्त विएना में अपना हनीमून एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच अदाकारा सेंटा क्लॉज के साथ तस्वीर क्लिक करवाती दिखीं। जाहिर है कि कुछ दिन पहले ही हंसिका ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया से शादी की है।

kajol.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) भी परिवार के साथ आज क्रिसमस का जश्न मना रही हैं। थोड़ी देर पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इंटाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजोल के साथ तनिषा मुखर्जी भी दिख रही हैं। दोनों सांता लुक में फैंस को क्रिसमस विश कर रहे हैं।

kajal.jpg

साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) भी क्रिसमस के मौके पर विदेश में हैं। वो यहां अपने बेटे नील के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती दिखीं। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस जकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।