4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING Ameen Sayani Passes Away: ‘रेडियो किंग’ अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन

Ameen Sayani Passes Away: ‘रेडियो किंग’ अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Feb 21, 2024

ameen sayani passes away

रेडियो किंग’ अमीन सयानी का निधन हो गया है

Ameen Sayani Passes Away: ‘रेडियो किंग’ अमीन सयानी का निधन हो गया है। आवाज की दुनिया के फनकार कहे जाने वाले अमीन सयानी ने 91 की उम्र में अंतिम सांस। जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं, उन्हें पता है कि अमीन सयानी कौन थे। रेडियो को सुनने वाले ‘बिनाका गीतमाला’ के उस अनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं, जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में ‘बहनों और भाइयो’ कहता था। आज दुनिया से वह अलविदा कह गए, उनके निधन की खबर ने लोगों को दुखी कर दिया है। 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे फेमस रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। फेमस रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। उनके बेटे राजिल सयानी उनकी मौत कंफर्म की है। बेटे ने बताया कि मंगलवार यानी 20 फरवरी को उनके पिता को उनके मुम्बई स्थित घर पर ही हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें नजदीक के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले गया। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। कुछ देर इलाज के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


यह भी पढ़ें: ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में हुआ निधन, TV इंडस्ट्री में छाया मातम