मनोरंजन

अचानक तबियत बिगड़ने के चलते अन्नू कपूर अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट

Annu Kapoor Health : दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर फिलहाल दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गुरुवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टर्स की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और उनका हेल्थ अपडेट दिया है।

2 min read
Jan 27, 2023

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें हेल्थ प्रॉब्लम के चलते गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडियो खबरों के मुताबिक, अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके चलते वह नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी वह अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अन्नू धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।

अन्नू कपूर का हेल्थ अपडेट (Annu Kapoor Health) देते हुए अस्पताल प्रशासन ने कहा, 'प्रसिद्ध अभिनेता और सिंगर अन्नू कपूर को आज (गुरुवार) सुबह सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।' सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक, 'अन्नू कपूर को सीने में तकलीफ के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें कथित तौर पर सीने में कुछ जमाव का अनुभव हुआ था और बाद में सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद, उन्हें सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया, जहां कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल की निगरानी में उनका ट्रीटमेंट किया गया।'

बता दें कि एक्टर अन्नू कपूर 66 साल के हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में बतौर स्टेज आर्टिस्ट के जरियर की। महज 22-23 की उम्र में एक्टर ने 70 साल के वृद्ध का किरदार निभाया था। इस किरदार से वह काफी मशहूर हुए थे। एक्टर होने के साथ ही वह एक रेडियो जॉकी, एक्टर, सिंगर, और टीवी होस्ट रहे हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।

एक्टिंग के अलावा अन्नू 'सुहाना सफर विद अन्नू कपूर' नाम से रेडियो शो भी करते हैं। यह एक डेली शो है। इस शो की टैगलाइन हैं-फिल्मी दुनिया की कही अनकही कहानियां। एक्टर ने अपने करियर में कई नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड भी जीते हैं।

Updated on:
27 Jan 2023 09:43 am
Published on:
27 Jan 2023 09:31 am
Also Read
View All

अगली खबर