
Anurag Dobhal Pet Death (सोर्स- एक्स)
Anurag Dobhal Pet Death: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर पर इस वक्त मातम पसरा हुआ है। खुद यूके राइडर इस वक्त दहाड़े मार मार कर रो रहे हैं। दरअसल उनके करीबी की मौत हो गई है जिसके बाद वो खुद को संभाल ही नहीं पा रहे हैं। अनुराग डोभाल ने फैंस को इंस्टाग्राम पर वीडियोज शेयर करते हुए ये जानकारी दी है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए ये बताया है कि उसकी मौत हो गई है। अनुराग इस बात से काफी परेशान नजर आए। उन्होंने बताया कि आखिरी समय में वो अपने पेट डॉग्स से मिल भी नहीं पाए। अनुराग ने डॉग के लिए लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है।
अनुराग ने पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे बच्चे जूली, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। इस बात का दुख मुझे हमेशा रहेगा कि हम आख़िरी बार मिल नहीं पाए। जिस दिन तुम मेरी ज़िंदगी में आए थे, उस दिन मेरे जीवन में ढेर सारी खुशियां आई थीं।
मैंने कभी नहीं सोचा था कि जब तुम इस दुनिया से जाओगे, तो मुझे तुम्हें आख़िरी बार देखने का भी मौका नहीं मिलेगा।
मैं दुखी भी हूं और खुश भी हूं। दुख इस बात का है कि तुम हमें छोड़कर चले गए और खुशी इस बात की है कि तुम इस बुरी दुनिया और बुरे लोगों से दूर अब एक बहुत अच्छी जगह पर हो।
जहां भी हो, खुश रहना मेरे बच्चे। ये लिखते हुए मेरे आंसू रुक नहीं रहे हैं, लेकिन मुझे अफसोस है कि मैं लड़-झगड़कर भी एक बार तुमसे मिलने नहीं आ सका। काश मैं तुम्हें आख़िरी बार गले लगा पाता। मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, मेरे जूली। मैं तुमसे जल्दी मिलने आऊंगा, तुम परेशान मत होना- ये मेरा तुमसे वादा है।
'हर खुशी वापस कमाऊंगा' (Anurag Dobhal On Pet Dog Death)
इसके कुछ देर बाद अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा- अब मैं एक बार फिर से जीरो से शुरुआत करने जा रहा हूं। एक बार फिर शुरु से स्टार्ट करूंगा। हर वो खुशी फिर से कमाऊंगा जो मैंने पिछले एक साल में खोई है। बस आप लोग मेरा साथ दे दो। अनुराग के इस इमोशनल वीडियो पर एक बार फिर फैंस काफी भावुक हो गए। अगले ही स्टोरी में अनुराग ने दिखाया कि उन्हें किस तरह से फैंस का साथ मिल रहा है। उन्हें बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं जिसमें लोग उन्हें जल्दी सबकुछ ठीक होने की बात कह रहे हैं।
Updated on:
17 Apr 2026 07:30 pm
Published on:
17 Apr 2026 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
