2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन को किस करके करीना ने तोड़ा पति सैफ से किया वादा

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में इसमें अर्जुन-करीना

less than 1 minute read
Google source verification
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में इसमें अर्जुन-करीना एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म का मोशन पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। जिसमें करीना, अर्जुन को मंगलसूत्र पहनाती नजर आ रही थीं। गौरतलब है कि अभिनेता सैफ अली खान से शादी के बाद करीना कपूर ने बड़े पर्दे पर 'किसिंग सीन' न देने का फैसला कर लिया था।

लेकिन अपनी अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' के इस नए पोस्टर के लिए करीना को अपना कमिटमेंट तोड़ना पड़ा। निर्देशक आर. बाल्की की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन अतिथि भूमिका में हैं।

करीना पहली बार मेट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आएंगी। वे कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली 'किआ' के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में करीना घर की हेड हैं और पैसे कमाती हैं, जबकि 'कबीर' (अर्जुन कपूर) घर संभालता है। फिल्म एक अप्रैल को रिलीज होगी।
Story Loader