बाहुबली एक्टर प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' है, जिसका टीजर 'बाहुबली-2' के साथ ही दिखाया गया था। फिल्म की शूटिंग शुरु होने से पहले ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में फीमेल लीड के लिए कैटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर के नाम पर चर्चा की जा रही थी। लेकिन इन सभी बातों पर विराम लगते हुए यह चर्चा है कि इस फिल्म में एक बार फिर से प्रभास और देवसेना के रोमांस को देहराया जाएगा।