नई दिल्ली। बॉलीवुड के फिट मैन यानी की अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों के साथ अपनी गर्लफ्रेंडस की वजह से भी सुर्खियों में छाए रहते थे। एक समय था जब अक्षय का अफेयर बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और रवीना टंडन (Raveena Tondon) के साथ जोरों पर था। अक्षय ने अपनी लाइफ में तब टर्न मारा जब उनका दिल आया राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की बेटी ट्विंकल खन्ना पर, जी हां जल्द ही बी-टाउन के इस कपल को 19 साल पूरे हो जाएंगे।