मनोरंजन

रेखा के कद्रदानों के लिए खुशखबरी, 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी एक यादगार मूवी

रेखा की एक यादगार मूवी का निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया था। इसे 4k रेजोल्यूशन में तब्दील करने के बाद दोबारा दिखाया जाएगा।

2 min read
Jun 02, 2025
Rekha का घर काफी शानदार है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और आइकन रेखा के कद्रदानों के लिए खुशखबरी है। उनकी पुरानी यादें ताजा होने वाली हैं। दरअसल, 27 जून को रेखा की एक ब्लॉक बस्टर मूवी सिनेमाघरों में कुछ नए अंदाज में लगने वाली है। इसे दोबारा रीलीज किया जा रहा है। फिल्म का राम है- उमराव जान।

किसने किया था डायरेक्ट

फिल्म उमराव जान का निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया था। इसे 4k रेजोल्यूशन में तब्दील करने के बाद दोबारा रीलीज किया जा रहा है। 27 जून से दर्शक इस मूवी का सिनेमाघरों में मजा ले पाएंगे।

यादगार बनेगी री-रीलीज

मुजफ्फर अली ने इस पल को यादगार बनाने के लिए एक लिमिटेड एडिशन कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च करने का फैसला किया है। इसमें उमराव जान के निर्देशन में Behind thhe Scenes चीजों का जिक्र होगा। दर्शकों को ऐसी तस्वीरों के दीदार होंगे, जो पहले कभी सामने नहीं आए।

पुराने लव लेटर को पढ़ने जैसा

रेखा इस खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने कहा कि उमराव जान सिर्फ मूवी नहीं है, जिसमें मैंने अभिनय किया। मैंने उस फिल्म को जीया है। सिनेमाघरों में इसका दोबारा लौटना किसी पुराने लव लेटर को पढ़ने जैसा होगा। इसका कवर नई जनरेशन खोलेगी।

हर किरदार ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई

मुजफ्फर अली ने कहा कि उमराव जान सिर्फ फिल्म नहीं है बल्कि भूली हुई संस्कृति और तहजीब की यात्रा है। फिल्म में हर किरदार ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। रेखा ने उमराव जान का कैरेटर प्ले किया था, जो वाकई में यादगार है। फिल्म को दोबारा रीलीज कर मैं बहुत खुश हूं। नई जनरेशन के लिए हमारी संस्कृति के बारे में जानने के लिए इससे अच्छा तरीका कोई नहीं हो सकता।

रेखा को मिला था नेशनल अवार्ड

रेखा को इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय अवार्ड भी मिला था। फिल्म में 19वीं सदी की लखनऊवीं तहजीब को दिखाया गया है। दिल चीज क्या है… गाने पर रेखा का डांस की काफी सराहना हुई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग 27 जून से चुनिंदा PVR INOX पर होगी।

Updated on:
02 Jun 2025 08:55 pm
Published on:
02 Jun 2025 08:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर