इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में न जाने कितनी बार देखा गया है कि सेलेब्स जिनके साथ काम करते हैं उन्हीं के साथ बाद में रिलेशन में आ जाते हैं। कई दशकों की हिस्ट्री उठाकर देखी जाए तो ऐसे तमाम किस्से और कहानियां मिल जाएंगे जहां एक्टर-एक्ट्रेसेज, डायरेक्टर्स, राइटर्स ने एक दूसरे के साथ काम करते-करते ही एक बॉन्ड बना लिया औऱ यह सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी देखा गया है।