
Bollywood Couples With Huge Age Gap: प्यार में उम्र यानी एज मायने नहीं रखती। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसे साबित किया है। बी-टाउन में भी ऐसे बहुत से कपल्स हैं जिनके बीच उम्र का फासला बहुत अधिक है लेकिन उनके बीच प्यार कम नहीं है। बल्कि लोग तो उनके प्यार की मिसाल देते हैं।
चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कपल्स के बारे में जिनकी उम्र के बीच 10 साल से अधिक का फासला है लेकिन उनके बीच का प्यार अभी भी बरकरार है।
1. शाहिद-मीरा
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ स्टार शाहिद कपूर की पत्नी हैं मीरा राजपूत। दोनों के बीच 13 साल से अधिक का गैप है। मगर दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी मजबूत है।
2. आलिया-रणबीर
‘एनिमल’ स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बेटी के पेरेंट्स हैं।इनकी उम्र के बीच 10 साल का गैप होने के बावजूद ये आज भी जहां देखो वहां एक दूसरे के प्रति प्रेम जाहिर करने से पीछे नहीं हटते हैं।
3. सैफ-करीना
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और सुपरस्टार करीना कपूर खान इंडस्ट्री के मोस्ट अडोरेबल कपल हैं। इनके बीच 13 साल का फासला है मगर फिर भी दोनों के बीच का प्यार कम नहीं हुआ है।
4. प्रियंका-निक
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र के बीच 10 साल का गैप है। दोनों को जब भी देखो न्यू कपल की तरह दिखाई देते हैं। ये एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।
5. ऋतिक-सबा
‘फाइटर’ स्टार ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड हैं सबा आजाद। दोनों की उम्र के बीच 12 साल का अंतर है। मगर इनकी जोड़ी आजकल के न्यू कपल्स को कांटे की टक्कर देती है।
यह भी पढ़ें: कियारा-सिद्धार्थ की फिल्मी लव स्टोरी, इस फोटो ने उठाया था अफेयर से पर्दा, फैंस ने पकड़ा था झूठ
Published on:
08 Feb 2024 12:44 pm

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
