15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hansika Motwani ने गर्ल गैंग के साथ की बैचलर पार्टी, ग्रीस में एन्जॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

Hansika Motwani Bachelor party : हंसिका मोटवानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ग्रीस में अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी में एन्जॉय करती दिखीं। जिसकी कुछ झलकियां हंसिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

2 min read
Google source verification
bride_to_be_hansika_motwani_bachelorette_party_with_girl_gang_at_greece_video_viral.jpg

Hansika Motwani Bachelor party

Hansika Motwani Bachelor party : साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। वह अपने मंगेतर सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) के संग शादी करन जा रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने ग्रीस में गर्ल गैंग के साथ अपनी बैचलर पार्टी (Hansika Motwani Bachelor party) को एन्जॉय किया। जिसकी कुछ झलकियां हंसिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। हंसिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और इसे 'बेस्ट बैचलरेट एवर' कहा। इस क्लिप में हंसिका के अलावा एक्ट्रेस श्रीया रेड्डी (Sriya Reddy) सहित उनके कई दोस्त भी थे।

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने अपने फैंस के साथ बैचलर पार्टी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इस वीडियो क्लिप में वे सिल्क की ड्रेस पहने और कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी होने से हुई हैं। उन्होंने अपने बालों को एक तरफ घुमाकर अपनी ड्रेस के पीछे लिखे 'दुल्हन' शब्द को दिखाया। क्लिप में ब्राइड्समेड्स की झलक उनके कस्टमाइज्ड ड्रेस रोब पहने हुए भी दिखाई दे रही हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्लौरी का गाना 'दिन शगना दा' बज रहा है। वीडियो पर 'बेस्ट बैचलरेट एवर' भी दिखाई दिया।

यह भी पढ़े - बड़ा पछताओगे सॉन्ग सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगीं Nora Fatehi, बोलीं- उसके धोखे ने मुझे...

वहीं हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, 'अब तक का सबसे अच्छा बैचलरेट (घूंघट, अंगूठी, चमक और पॉपिंग कॉर्क इमोजी के साथ बोतल वाली औरत)। #blessed with the #best (रेड हार्ट इमोजी)।' पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए उनकी दोस्त तन्वी शाह ने लिखा, 'क्या हम वापस जा सकते हैं?' हंसिका ने जवाब दिया, 'मैं कैसे कह सकती हूं।' सरिया ने लिखा, 'अब तक का सबसे अच्छा !!!!!'

गौरतलब है कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया (Hansika Motwani-Sohail Kathuria) 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं हंसिका के प्री वेडिंग फंक्शन जैसे मेहंदी और संगीत की रस्में 3 दिसंबर को शुरू हो जाएंगी। शादी से पहले 2 दिसंबर को सूफी नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े - क्या सच में प्रभास को डेट कर रहीं कृति सेनन! बोलीं- मौका मिलते ही करूंगी शादी