30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमिर की असहिष्णुता पर बयान के लिए आलोचना गलत: आशुतोष राणा

बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता आशुतोष राणा असहिष्णुता संबंधी बयान पर आमिर खान की आलोचना करना गलत बताया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nidhi Sharma

•

Updated: 14 Dec 2015, 8:43 AM IST

बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता आशुतोष राणा असहिष्णुता संबंधी बयान पर आमिर खान की आलोचना करना गलत बताया है।


आशुतोष ने कहा कि आमिर की बयान के लिए आलोचना करने के बजाय उसके पीछे का कारण जानना जरूरी है। उन्होंने कहा, ''यदि कोई असहिष्णुता पर बयान देता है, तो हमें इस पर चर्चा करनी चाहिए।


आमिर ने 'सत्यमेव जयते' जैसे शो किए हैं। एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने के नाते यह जानना जरूरी है कि आमिर जैसे इंसान ने इस तरह का बयान क्यों दिया?


आशुतोष ने कहा कि सोशल मीडिया पर असहिष्णुता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना संभव नहीं।

aamir-khan-intolerance-56554ecddaddb_l.jpg" align="aamir khan intolerance" border="0">

देश में असहिष्णुता हो या न हो, लेकिन इसका जवाब 140 कैरक्टर में देना कठिन है। आशुतोष ने साथ ही इस मुद्दे पर अपने पुरस्कार लौटाने वाले साहित्यकारों के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देना गलत है।

aamir khan and shahrukh khan

उल्लेखनीय है कि आमिर ने एक पुरस्कार समारोह में कहा था कि देश एक 'बढ़ती हताशा' से गुजर रहा है और उनकी पत्नी किरण राव को अपने बच्चों के लिए डर लगता है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग