गोविंदा की बेटी टीना आहुजा फाइनली फिल्म सेकेंड हैंड हसबेंड से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं। उनके बारे में कई रिपोर्टों में कहा गया था कि गोविंदा ने उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए सलमान खान से कहा था, लेकिन टीना ने इस तरह की रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है।
टीना ने बताया कि वह 2007 में आइफा अवॉर्ड्स के दौरान सलमान खान के साथ दिखी थीं, तभी से उनके बॉलीवुड में आने की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। वहीं दूसरी ओर सलमान खान की फिल्म दबंग में भी उन्हें लॉन्च करने की बात सामने आई थी।
उन्होंने बताया कि ये खबर महज एक अफवाह है, जो कि लंबे समय से खबरों में जारी थी कि गोविंदा ने अपनी बेटी को फिल्मों में साने के लिए सलमान से कहा। उन्होंने कहा कि फिल्मों में वे सलमान के जरिए नहीं आई, इस तरह की गोसिप मीडिया द्वारा फैलाई गई है।
गौरतलब है कि सलमान खान को बॉलीवुड में नए कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। इनमें कट्रीना कैफ, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी जैसे नाम शामिल हैं। सलमान खान और गोविंदा के बीच भी काफी अच्छे संबंध थे। एक वक्त जब गोविंदा का कैरियर लड़खड़ा गया था तो सलमान खान ने ही फिल्म पार्टनर से उन्हें सहारा दिया था।
हालांकि सलमान खान ने जब से शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी को दबंग से लॉन्च किया है, तब से उनके और गोविंदा के बीच के संबंध में खटास आने की खबर है। सलमान खान के बारे में पूछे जाने पर टीना आहुजा ने कहा कि मैं सलमान से दो.तीन बार मिली हूं। मुझे उनसे बात करने में बहुत शर्म आती थी। मुझे मालूम नहीं था कि मैं उनसे क्या बात करूं, क्योंकि वह मेरे पिता के दोस्त हैं ना कि मेरे।
जल्द ही टीना सेकेंड हसबैंड फिल्म में बड़े पर पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता घर्मेंद्र, गिप्पी गिरेवाल, गीता बसरा अभिनय करते नजर आएंगी। यह फिल्म 3जुलाई 2015 को रिलीज होने वाली है।