30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म थ्रिलर फिल्म में काम करेंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आ सकती है । बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक श्रीराम राघवन इन दिनों एक नायिका प्रधान सस्पेंस थ्रिलर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nidhi Sharma

•

Updated: 14 Dec 2015, 7:46 AM IST

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आ सकती है । बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक श्रीराम राघवन इन दिनों एक नायिका प्रधान सस्पेंस थ्रिलर स्क्रिप्ट पर काम पूरा करने में लगे हुए हैं।


श्रीराम के निर्देशन में बनी पिछली फिल्म 'बदलापुर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। अब श्रीराम अपनी अगली फिल्म के लिए पहले से दीपिका पादुकोण को साइन करना चाहते हैं।


पिछले दिनों श्रीराम राघवन ने दीपिका से मुलाकात की और उन्हें अपनी इस फिल्म की स्क्रिप्ट और किरदारों के बारे में बताया। दीपिका ने श्रीराम की इस फिल्म को करने की इच्छा जताई है, लेकिन उन्होंने पटकथा पूरी होने के बाद ही फिल्म साइन करने की बात कही है।


दीपिका ने कहा है कि पिछले कुछ अर्से से उन्हें ज्यादातर रोमांटिक फिल्में ही करने को मिल रही हैं। ऐसे में 'तमाशा' और 'बाजीराव मस्तानी' के बाद दीपिका इस बार कुछ अलग करना चाहती हैं।

deepika padhukon

दीपिका ने श्रीराम राघवन की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में काम करने की इच्छा जताई है। दीपिका ने माना है कि पिछले दिनों श्रीराम राघवन ने अपनी अगली फिल्म को लेकर उनके साथ एक मीटिंग की थी और उन्हें श्रीराम का प्रॉजेक्ट काफी पसंद आया है, लेकिन चूंकि अभी श्रीराम पटकथा पर काम कर रहे हैं, ऐसे में अभी फिल्म को साइन करने का सवाल ही नहीं उठता।

pinga new song bajirao mastani

दीपिका का कहना है कि स्क्रिप्ट कंप्लीट होने और फिल्म में अपने किरदार को पूरी तरह से जान लेने के बाद ही वह इस बारे में फाइनल डिसिजन करेंगी। दीपिका खुद भी किसी थ्रिलर फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

deepika padhukon

यह फिल्म लेखक विकास स्वरूप की लिखी किताब 'द एक्सिडेंट अप्रेंटिस' पर आधारित है, लेकिन फिल्म में श्रीराम किताब से हटकर कुछ नया भी दिखाएंगे।