29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का शेट्टी ने दो साल पहले ही कर ली थी घर बसाने की तैयारी लेकिन प्रभास ने रुकवा दी थी शादी

फिल्म बाहुबली-2 कमार्इ के नए रिकाॅर्ड बना रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रभास की जबरदस्त चर्चा है।

less than 1 minute read
Google source verification

फिल्म बाहुबली-2 कमार्इ के नए रिकाॅर्ड बना रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रभास की जबरदस्त चर्चा है। फिल्म में उनकी अनुष्का शेट्टी के साथ केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि अब दोनों कलाकारों के बीच लिंकअप की भी खबरें खूब आ रही हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों स्टार शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

एक वेबपोर्टल की खबर के मुताबिक, करीब दो साल पहले अनुष्का शेट्टी घर बसाने वाली थीं। जी हां, लेकिन इस शादी को रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि अनुष्का ने प्रभास के कहने पर ये शादी रोकी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास 'बाहुबली' की शूटिंग के लिए जी जान से जुटे थे आैर वे चाहते थे कि अनुष्का भी शूटिंग पर ध्यान दे। यही कारण था कि प्रभास के कहने पर अनुष्का को शादी रोकनी पड़ी थी।

हालांकि अब मीडिया में जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक आर्इ खबरों के मुताबिक प्रभास आैर अनुष्का एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। दोनों हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त जरूर बताते रहे हैं।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' में उनके साथ एक बार फिर अनुष्का नजर आएंगी। प्रभास ने इस एक्शन फिल्म में अनुष्का को लेने की सिफारिश की है। प्रभास आैर अनुष्का की केमिस्ट्री आैर दर्शकों का दोनों को मिलने वाले समर्थन से फिल्म मेकर्स भी अनुष्का को लेने के लिए इंटरेस्टेड नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader