
Good News: जल्द खुशखबरी देने वाली हैं 'गहना', फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जयपुर। कलर्स टीवी के पोपुलर शो 'बालिका वधू' की 'गहना' यानी नेहा मर्दा के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस से गुड न्यूज शेयर की है। प्रेग्रेंसी की खबर सुनने के बाद अब हर ओर एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है। प्रेग्रेंसी की खबर शेयर करते हुए भी नेहा रेड कलर की बैकलेस ड्रेस पहने हुए नजर आईं, जिसमें फैंस को उनका सिजलिंग अंदाज देखने को मिला। इस ड्रेस में नेहा काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
इन टीवी शो में आई नजर
'बालिका वधु' हो या फिर और कोई सीरियल, अधिकांश में नेहा को हैवी कास्ट्यूम और गहनों से सजा हुआ देखा है। रियल लाइफ में होने वाली मम्मी बेहद ग्लैमरस हैं। इंस्टाग्राम पर मौजूद नेहा मर्दा की फोटोज सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच रही हैं। बता दें नेहा मर्दा 'देवों के देव महादेव', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'क्यों रिश्तों में कट्टी-बट्टी' और 'झलक दिखला जा' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि लोग अब तक उन्हें 'बालिका वधु' के रूप में ही जानते हैं। 2021 में नेहा को 'कुंडली भाग्य' और 'बदलेगी दुनिया की रीति' जैसे शोज में बतौर गेस्ट देखा गया था। 2021 के बाद अब तक नेहा किसी शो में दिखाई नहीं दी हैं। वहीं अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें, तो उन्होंने 2012 में पटना के एक बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। शादी के 10 साल बाद अब 37 साल की उम्र में नेहा मां बनने जा रही हैं।
Published on:
27 Nov 2022 02:04 pm

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
