30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरा को पुरस्कार नहीं मिलने से हुआ था दुख: रणवीर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 'लुटेरा' के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिलने से बेहद दुख हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nidhi Sharma

•

Updated: 13 Dec 2015, 10:50 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को उनकी फिल्म 'लुटेरा' के लिए कोई पुरस्कार नहीं मिलने से बेहद दुख हुआ था।


2013 में विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में थे।


यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी थी लेकिन आलोचकों ने इस फिल्म की खूब प्रशंसा की थी।


बॉलीवुड के सबसे पुराने फिल्म पुरस्कार में से एक फिल्मफेयर पुरस्कारों की तारीख की घोषणा के लिये यहां पहुंचे रणवीर ने कहा कि इस तरह के पुरस्कार मिलने से एक अभिनेता के तौर पर काफी हौसला बढता है।

ranveer singh

लेकिन दुख तब होता है जब किसी बेहतरीन फिल्म को यह पुरस्कार ना मिले, जैसा कि उनकी फिल्म लुटेरा के साथ हुआ था। उन्होंने कहा ''2013 में रिलीज हुई लुटेरा, अभिनय और कहानी के हिसाब से मेरे कैरियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म रही हैं। फिल्म समीक्षकों और आलोचकों ने भी इस फिल्म को पसंद किया था। लोग आज भी लुटेरा की तारीफ करते हैं।

Actor Ranveer Singh


रणवीर के साथ यहां उनकी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की अभिनेत्री दीपिका भी पहुंची थी। दीपिका ने कहा ''मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे मेरी पहली फिल्म में ही फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। पिछले साल मेरी तीन फिल्में अवार्ड कैटेगरी में थी और राम लीला के लिए मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला। मुझे उम्मीद है इस बार भी ये अवार्ड मुझे ही मिलेगा।

deepika padhukon

बॉलीवुड में इस वर्ष रिलीज हुई फिल्मों के लिए 15 जनवरी को फिल्मफेयर अवार्ड दिये जाऐंगे। खास बात यह है कि इस बार इसका आयोजन यशराज स्टूडियो की जगह मुंबई के वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में होगा।