
बड़ी बहन सोनम कपूर के बेहद लाडले हैं Harshvardhan Kapoor
Harshvardhan Kapoor Birthday : बॉलीवुड के फेमस स्टार किड और एक्टर हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) कल अपना अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म 9 नवम्बर 1990 को मुबंई में हुआ था। हर्षवर्धन बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सुनीता कपूर के बेटे हैं। जबकि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और रिया कपूर (Rhea Kapoor) उनकी बहनें हैं। हर्षवर्धन अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के बेहद ही लाडले हैं। अक्सर ही दोनों भाई-बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। जिसमें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिलती है। हर्षवर्धन के जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं, उनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें...
ऐसे की थी अपने करियर की शुरुआत
हर्षवर्धन कपूर ने अपना करियर अस्टिटेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया था। वह शुरू से ही अपने पिता अनिल कपूर से हटकर अलग पहचान बनाना चाहते थे और एक्टर ने ऐसा कर भी दिखाया। हर्षवर्धन ने साल 2014 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से बतौर अस्टिटेंट डायरेक्टर शुरुआत की।
'मिर्जिया' थी पहली फिल्म
इसके बाद साल 2016 में उनकी पहली फिल्म बतौर एक्टर 'मिर्जिया' (Mirzya) रिलीज हुई। इस फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सैयामी खेर (Saiyami Kher) लीड एक्ट्रेस थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
ये हैं हर्षवर्धन कपूर की फिल्में
इसके बाद साल 2018 में हर्षवर्धन कपूर फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में दिखाई दिए। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी तारीफ मिली थी। दर्शकों ने फिल्म के जरिए उन्हें काफी प्यार भी दिया था। इसके बाद एक्टर अपने पिता अनिल कपूर की फिल्म 'एके वर्सेज एके' में दिखाई दिए। हालांकि फिल्म में उनका रोल काफी छोटा सा था।
जल्द करेंगे अभिनव बिंद्रा की बायोपिक
हर्षवर्धन वेब सीरीज में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'रे' (Ray) से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। आखिरी बार वह इसी साल आई फिल्म थार (Thar) में दिखाई दिए थे। हालांकि जल्द ही वह ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में दिखेंगे।
Published on:
08 Nov 2022 03:30 pm
