3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कभी 300 रुपए लेकर बेंगलुरु पहुंचे थे KGF के रॉकी भाई, आज यश की नेट वर्थ जान आप भी होंगे हैरान

Happy Birthday Yash : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के ‘रॉकी भाई’ KGF फेम यश (Yash) का आज जन्मदिन है। वह 37 साल के हो गए हैं। यश को असली पहचान फिल्म (KGF) से मिली। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म 'केजीएफ 3' (KGF Chapter 3) का इंतजार है। बता दें कि मात्र 300 रुपए लेकर एक्टर बनने आए यश आज करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Jan 08, 2023

kgf_actor_yash_net_worth_he_is_highly_paid_actor_in_south_film_industry.jpg

KGF Actor Yash net worth he is highly paid actor in south film industry

KGF Actor Yash : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश आज अपना 37वां जन्मदिन (Happy Birthday Yash) मना रहे हैं। केजीएफ (KGF) के बाद से रॉकी भाई बनकर अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा (Naveen Kumar Gowda) है। इतना ही नहीं आज वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स (KGF: Chapter 2) में से एक हैं। कर्नाटक के एक छोटे से गांव में पले बढ़े एक्टर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग उनकी एक्टिंग के कायल हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें इसी पॉपुलैरिटी को हासिल करने के लिए उन्हें मात्र 300 रुपए लेकर एक्टर बनने के लिए परिवार से दूर जाना पड़ा था। लेकिन आज उनकी नेट वर्थ (Yash Net Worth) जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

300 रुपए लेकर एक्टिंग करने पहुंचे थे यश

केजीएफ से रॉकी भाई बने यश (KGF Rocky Bhai) कर्नाटक के मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनके पिता कर्नाटक की सरकारी बस सेवा में ड्राइवर के रूप में काम करते थे। यश को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने 12वीं क्लास में ही डिसाइड कर लिया था कि आगे चलकर फिल्म में हीरो बनेंगे और अपने इस सपने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। वह अपना घर छोड़ बेंगलुरु पहुंचे। मात्र 300 रुपए लेकर एक्टर बनने के लिए परिवार से दूर चले आए। शुरुआत में बेंगलुरु के थिएटर ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़े - कभी रोनाल्डो के प्यार में दीवानी थीं बिपाशा बसु! पब्लिकली किस करते हुए तस्वीरों ने खूब बटोरीं थी सुर्खियां

आज हैं इतने करोड़ की सम्पत्ति के मालिक

एक दिन ऐसा भी आया कि जब स्ट्रगल कर रहे यश के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी। उन्होंने केजीएफ-1 की और अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर अपनी छाप छोड़ दी। केजीएफ की सफलता के बाद 2022 में आई ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (KGF-2)। इस फिल्म के लिए उन्हें 30 करोड़ रुपए का चेक मिला। इस फिल्म के बाद यश (Yash New Movies) का क्रेज इतना बढ़ा कि हर कोई उन्हें ‘सलाम रॉकी भाई’ बोलने लगा। अब वह इंडस्ट्री के हाई पेडड एक्टर्स में से एक हैं। यश ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 60 लाख रुपए चार्ज करते हैं। उनकी कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर (लगभग 57 करोड़ रुपए) के करीब है।

फैमिली संग आलीशान घर में रहते हैं एक्टर

रिपोर्ट्स की माने तो ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद य़श ने बैंगलोर में एक शानदार डुप्लेक्स घर खरीदा है। कर्नाटक में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं, जहां उनका आलीशन घर है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि यश ने अपने करियर में 14 फिल्में की हैं। इनमें से 12 फिल्मों ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी KGF-2 ने 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़े - पठान विवाद और बायकॉट कल्चर पर बोले अभय देओल- 50 साल बाद लोग ऐसी मूर्खता पर...