30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति की समझ नहीं रखता, इसलिए राजनीति में नहीं जुड़ना चाहूंगा: सनी देओल

बॉलीवुड के दूसरे दंबग एक्टर सनी देओल ने एक कार्यक्रम के दौरान यह खुलासा किया कि वह जल्द ही अपने बेटों को फिल्मी दुनिया में उतारने वाले है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nidhi Sharma

•

Updated: 13 Dec 2015, 1:59 PM IST

बॉलीवुड के दूसरे दंबग एक्टर सनी देओल ने एक कार्यक्रम के दौरान यह खुलासा किया कि वह जल्द ही अपने बेटों को फिल्मी दुनिया में उतारने वाले है।


सनी ने इस कार्यक्रम के दौरान फैंस की डिंमाड पर अपनी फिल्‍म के कई डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ', 'तारीख पे तारीख' भी सुनाए।


इसके साथ ही अपने पापा की फिल्‍म 'शोले' का भी ए‍क डायलॉग बोला। सनी ने बताया कि मेरी एक फिल्‍म आ रही है। जिसमें मैं डबल रोल कर रहा हूं।


ऐसा पहली बार होगा कि मैं फिल्‍म में डबल रोल निभाऊंगा। राजनीति में आने के लिए सवाल पूछने पर सनी ने जवाब दिया,'मैं राजनीति करने की समझ नहीं रखता, इसलिए राजनीति से नहीं जुड़ना चाहूंगा।

sunny deol

सनी ने बताया कि 'घायल-2' में 25 साल बाद मेरा किरदार क्या होगा स्क्रीन पर दिखेगा। ये फिल्‍म सीक्‍वल नहीं है। ये 2015 के यूथ की सोच को ध्‍यान में रखकर बनाई गई फिल्‍म है। सनी देओल ने कहा कि कभी सोचा नहीं था मेरी फिल्मों के डायलॉग इतने चर्चित होंगे। जब एक्टिंग करता हूं तो मैं खुद को भूल जाता हूं।

sunny deol

सनी देओल ने अपने पापा धर्मेंद्र की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'मेरे पापा बेस्‍ट एक्‍टर हैं। पापा से बड़ा कोई हीरो नहीं है। सनी ने अपने बेटों के बारें में बताया कि मेरे दोनों बेटे फिल्मों में अपना भविष्य देख रहे हैं मैं उनकी ये इच्छा पूरी करने के लिए खुद फिल्में को बनाऊंगा।

sunny deol

खबरों के मुताबिक सनी की अपकमिंग फिल्म घायल-2 का ट्रेलर 18 दिंसबर को रिलीज होगा। बता दें इस दिन बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मे 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' सिनेमाघरों में रिलीज होगी।