30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलवाद का शिकार हो चुकी हूं : सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का कहना है कि वह भी नस्लवाद की शिकार हुई हैं। हालांकि वह कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नुमाइंदगी कर चुकी हैं। सोनम ने असहिष्णुता पर अपनी राय रखी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nidhi Sharma

•

Updated: 12 Dec 2015, 2:57 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का कहना है कि वह भी नस्लवाद की शिकार हुई हैं। हालांकि वह कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नुमाइंदगी कर चुकी हैं। सोनम ने असहिष्णुता पर अपनी राय रखी।


सोनम से पूछा गया कि, बॉलीवुड में काम करने पर बैन लगाने की मांग करना, देश में इस तरह के माहौल पर उनका क्या कहना है?


इस सवाल के जवाब में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान संग फिल्म 'खूबसूरत' में नजर आईं सोनम कपूर ने कहा, भार‍त और पकिस्तान को लेकर की जाने वाली राजनीति आजतक मेरी समझ से परे है।


मेरा मानन है कि आर्ट, स्पोर्ट और यहां त‍क कि सिनेमाघरों में राजनीति की दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए।

sonam kapoorsonam-kapoor-566bb7d4cb51f_l.jpg" align="left" border="0">

उन्होंने कहा, असहिष्णुता बहुत व्यापक शब्दावली है। मुझे कई देशों में नस्लवाद का सामना करना पड़ा। वे गेहुंआ रंग की त्वचा देखते हैं और आपके बारे में पहले ही फैसला कर लेते हैं। जब मैं विदेश जाती हूं तो लोगों की पहले से धारणा बनी होती है। जैसे कि हम हमेशा पर्दे में रहते हैं या हमारे मां-बाप बहुत रूढ़ीवादी हैं।

sonam kapoor

आमिर खान पर छिड़े विवाद के बारे में जब सोनम से उनकी प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा, किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं कि पूरा मसला क्या था आमिर ने देश छोड़ने के लिए किस संदर्भ में बोला। आमिर अपनी इंटैलिजेंस के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। हालांकि उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई भी दी लेकिन इतना नेगेटिव हो गए कि उनकी पूरी बातचीत जाने बिना बस उनका विरोध करने लगे।

sonam kapoor

आपको क्या लगता है कि क्या आगे चलकर आमिर खान कभी भी देश में चल रहे किसी मुद्दे पर बोलेंगे? सोनम ने आगे कहा, ऐसे तो लोग अपने घर में लिविंग रूम चिट चैट के वक्त शहर में गंदगी से परेशान होकर कई बार बोल देते हैं यह जगह रहने लायक नहीं हमें यहां से चले जाना चाहिए।

salman with sonam kapoor

सोनम ने साथ ही हिट एंड रन मामले में सलमान खान के बरी होने के बारे में कहा कि वह इस फैसले से बहुत खुश हैं।बता दें हाल ही में वह सलमान के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आई थीं।