India’s Got Talent : इंडियाज गॉट टैलेंट एक बहुत ही मशहूर शो है। इस शो लोग देखना काफ़ी पसंद करते हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट के जैज रही अभिनेत्री किरण खेर ने इंडियाज गॉट टैलेंट के को-जज रैपर बादशाह पर उनकी लैम्बॉर्गिनी कार को लेकर तंज कसा।
India’s Got Talent : इंडियाज गॉट टैलेंट एक बहुत ही मशहूर शो है। शिल्पा शेट्टी भी इस शो की जज है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि शो की मुख्य जज किरण खेर ने रैपर बादशाह और शो के चौथे जज एवं लेखक मनोज मुंतशिर को भी जमकर खिंचाई की है।
वीडियो में देखा गया है कि शिल्पा शेट्टी किरण खेर से पूछती है कि कार के बारे में आपका क्या कहना है? इस पर किरण खेर ने इशारा करते हुए जवाब दिया कि लैम्बॉर्गिनी खरीदी है इतनी बड़ी। किरण खेर ने तंज कसते हुए बादशाह को कहती है कि आपने कार बीच सड़क पर लगा के ख़ुद तो ऊपर चले गए हैं। ड्राइवर को चाबी देकर। लेकिन नई लैम्बॉर्गिनी का गेट भी आपके ड्राइवर से नहीं खुल रहा था। जिसके कारण बीच सड़क पर काफ़ी लंबा ट्रैफ़िक लग गया। जिसके बाद बादशाह मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर किरण खेर से माफ़ी माँगने लगे।
इस वीडियो को रिकॉर्ड शिल्पा शेट्टी ने किया था और उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम के हैंडल से इस वीडियो को शेयर भी किया था। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है।यह वीडियो लोगों को काफ़ी ज़्यादा पसंद आया। किरण खेर अक्सर सुर्ख़ीयों में बनी रहती है। वो हमेशा मज़ाक मस्ती करती रहती है। साथ ही किरण खेर ने कहा मनोज के सेट पर पहुँचने के बाद फ़ोटो सेशन करना शुरू कर दिया। उसके बाद किरण खेर कहती है कि शिल्पा जी आपने क्या ही फोटोशूट किया होगा। मनोज ने ऐसी फ़ोटो खींची है कि कोई मॉडल भी फ़ेल हो जाएँ। जिस पर सब हँसने लगते हैं।