1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस एक्टर को परोसा गया था मटन की जगह बीफ! उसने वेटर की गिरफ्तारी के बाद शेयर वीडियो किया डिलीट?

Sayak Chakraborty Instagram: सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया था कि उन्हें रेस्टोरेंट में मटन की जगह बीफ दिया गया था, ऐसे में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Sayak chakraborty served beef instead of mutton in kolkata pub Actor deleted share video after trolling

सायक चक्रवर्ती को परोसा गया था बीफ

Sayak Chakraborty: पश्चिम बंगाल के फेमस एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती के एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है। सायक ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जिस रेस्टोरेंट में वह खाना खाने अपने दोस्तों के साथ गए थे, उसमें उन्हें मटन की जगह बीफ परोस दिया गया, जो उन्होंने खा भी लिया। इस पूरी घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित रेस्टोरेंट के एक वेटर को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही सायक का वीडियो सामने आया हर कोई हैरान रह गया, लेकिन कुछ ही घंटो बाद सायक ने शेयर वीडियो डिलीट कर दिया।

सायक चक्रवर्ती को मटन की जगह परोसा गया था बीफ (Actor Sayak Chakraborty Kolkata for serving beef)

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सायक चक्रवर्ती रेस्टोरेंट के मैनेजर और वेटर पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सायक कहते दिख रहे हैं कि वह ब्राह्मण हैं और रेस्टोरेंट की इस गंभीर लापरवाही ने उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। वीडियो में रेस्टोरेंट का स्टाफ और वेटर हाथ जोड़कर सायक और उनके साथ आई महिला मित्र से माफी मांगते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सायक का आरोप है कि जब उन्होंने स्वाद में बदलाव महसूस किया और पूछताछ की, तब जाकर इस सच्चाई का पता चला।

ट्रोलिंग के बाद डिलीट किया वीडियो (Restaurant employee arrested in Kolkata for serving beef to Actor)

सायक ने शुरुआत में इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिससे इंटरनेट पर हंगामा मच गया। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सायक को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उन पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया, तो कुछ ने उन्हें एक खास राजनीतिक दल का 'एजेंट' तक कह दिया। बढ़ते विवाद को देख सायक ने बाद में अपना ओरिजिनल वीडियो डिलीट कर दिया।

"राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं" (Sayak Chakraborty Delete Share Video)

खुद पर लग रहे आरोपों का जवाब देते हुए सायक ने एक और पोस्ट शेयर किया। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे हैं और न ही उनका इरादा शांति भंग करना है। सायक ने कहा कि यह उनकी निजी धार्मिक आस्था का मामला है और वह बस सच सामने लाना चाहते थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। वेटर की गिरफ्तारी के बाद अब यह पता लगाया जा रहा है कि क्या यह महज एक मानवीय चूक थी या इसके पीछे कोई और वजह थी। फिलहाल, कोलकाता के खाद्य विभाग और पुलिस की टीमें रेस्टोरेंट के किचन और स्टॉक की जांच कर रही हैं। सायक के प्रशंसकों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Story Loader