14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कच्चा बादाम’ सिंगर Bhuban Badyakar ने कहा, मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं, ज्यादा पैसा देखकर मेरा दिमाग खराब हो गया था

कच्चा बादाम गाने वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) ने बीते दिन पहले कहा था कि वह एक सेलिब्रिटी हैं और उनका दिमाग यू मूंगफली बेचना उन पर शोभा नहीं देता हैं। इसलिए वह अब ये काम नहीं करेंगे। हालांकि अब उन्होने अपना स्टेटमेंट बदल लिया हैं।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Manisha Verma

Apr 07, 2022

kacha badam singer bhuban badaikar say am not celebrity i lost my mind

kacha badam singer bhuban badaikar say am not celebrity i lost my mind

कच्चा बादाम गाने वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) को पॉपुलैरिटी और पैसा मिलने के बाद भुबन की चाल ढाल पूरे तरीके से बदल गई हैं। जिसके बाद कच्चा बादाम गाने वाले सिंगर भुबन बड्याकर को फैंस ने निशाने पर ले लिया। अब लगता है भुबन की अक्ल ठिकाने आ गई है और उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया है कि पॉपुलैरिटी मिलने से उनका दिमाग फिर गया था।

बता दे कि एक इंटरव्यू में भुबन ने कहा, मैं आम जिंदगी ही जी रहा हूं। मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं। जरूरत पड़ी तो मैं फिर से मूंगफली बेचूंगा। ज्यादा पैसा और पॉपुलैरिटी देखने की वजह से मेरा दिमाग फिर गया था, कार भी खरीद ली थी लेकिन अब समझ आ गया है कि मुझे अपना जीवन किस तरह से जीना है।

कच्चा बादाम गाने वाले सिंगर भुबन बड्याकर को अचानक से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद भुबन ने कहा था कि वह सेलिब्रिटी बन गए हैं, इसलिए वह अब बादाम नहीं बेचेंगे क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका मजाक उड़ाया जाएगा। उनके इस बयान पर लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था। साथ ही रानू मंडल से उनकी तुलना की थी।

आपको बता दे कि भुबन को अब विभिन्न चैनल के शो से बुलाया जा रहा हैं। उन्हें कई कंपनियों और टीवी शो से ऑफर मिल रहे हैं। भुबन इस सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल में धुलने मिलने की कोशिश भी करते हुए दिखते हैं। बता दे कि वायरल गाना कच्चा बादाम को भुबन ने ही कंपोज किया है। इस गाने को दर्शकों कि और से काफी ज्यादा पंसद किया गया था।

यह भी पढ़ें- हां करता हूं क्या कर लोग? अभिषेक की फिल्म प्रमोट करने पर अमिताभ बच्चन हुए ट्रोल, तो जाने क्या कहां