2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन ने नहीं बदला धर्म, ट्वीट कर कहा, ‘मैं आज भी नास्तिक हूं’

फिल्म 'शमिताभ' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली साउथ सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन की धर्म परिवर्तन की खबरों ने सभी को चौंका दिया है। अक्षरा बौद्ध धर्म से इतनी आकर्षित हो गईं थीं कि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित करा लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

guest user

•

Updated: 29 Jul 2017, 10:29 AM IST

अमिताभ बच्चन
के साथ फिल्म 'शमिताभ' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली साउथ सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। इसकी वजह उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं है बल्कि इसकी वजह से उनका 'धर्म'। हाल ही में अक्षरा हासन धर्म परिवर्तन की खबरों को लेकर चर्चा में है। उनके धर्म परिवर्तन की इस खबर ने सभी को चौंका दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा ने हिंदु धर्म को छोड़ कर बोद्ध धर्म को अपना लिया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने बताया था कि वो नास्तिक हैं। बौद्ध धर्म अपनाने पर अक्षरा ने कहा, 'बौद्ध धर्म पर विश्वास करने के बाद ही उन्होंने ये कदम उठाया है।' इन सारी बातों की वजह से हाल ही में ये खबरें आई कि अक्षरा बौद्ध धर्म से इतनी आकर्षित हो गईं थीं कि उन्होंने अपना धर्म परिवर्तित करा लिया था। हालांकि यह सिर्फ एक अफवाह ही है।

अक्षरा के पिता कमल हासन ने भी अपनी छोटी बेटी के धर्म परिवर्तन करने से जुड़ी अफवाह पर उन्हें एक शानदार जवाब दिया है। अक्षरा का तो इन खबरों को लेकर कोई बयान नहीं आया लेकिन जैसे ही ऐसी खबरों की भनक उनके पापा कमल हासन को लगी उन्‍होंने तुरंत ट्वीट कर पूछा कि क्‍या सच में उन्‍होंने ऐसा किया है। इसके बाद अक्षरा ने भी अपने पापा के सवाल का ट्विटर के जरिए ही बड़ा दिलचस्प जवाब दिया। दरअसल कमल हासन ने ट्वीट कर अपनी बेटी अक्षरा से पूछा, 'अक्षू.. क्या तुमने धर्म बदला लिया है? अगर तुमने ऐसा किया है तो तुम्‍हें ढेर सारा प्‍यार...धर्म से विपरीत प्‍यार में कोई शर्त नहीं होती...लाइफ को इंज्‍वॉय करो, प्रेम.. तुम्‍हारा बापू।'

अपने पिता कमल हासन के इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षरा ने लिखा, 'हाय बापूजी, नहीं, मैं अभी भी नास्तिक हूं। हालांकि मैं बौद्धधर्म के अनुसार जिंदगी जीने के तरीके और निजी रास्ते में यकीन रखती हूं।'अक्षरा ने लिखा है कि बौद्धधर्म के अनुसार जीवन जीने में यकीन रखती हैं लेकिन उन्‍होंने यह नहीं कहा है कि उन्‍होंने इस धर्म को अपना लिया है। इसके बावजूद भी लोग ट्विटर पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे है और अपनी राय जाहिर कर रहे है।

आपको बता दें कि अक्षरा हासन कमल हासन की दूसरी पत्नी यानी एक्ट्रेस सारिका ठाकुर की बेटी हैं। अक्षरा के साथ कमल और सारिका की दूसरी बेटी श्रुति हासन भी है। गौरतलब है कि अक्षरा ने आर बाल्‍की के निर्देशन में बनी फिल्‍म 'शमिताभ' से अमिताभ बच्‍चन और दक्षिण भारतीय धनुष के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। हाल ही में अक्षरा फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में नजर आईं थीं। अब अक्षरा टॉलीवुड में एंट्री कर के तमिल फिल्म जगत में बड़े पर्दे पर कदम रखने के लिए तैयार है। अक्षरा हासन जल्द ही शिवा द्वारा निर्देशित एक्टर अजित कुमार, विवेक ओबरॉय और काजल अग्रवाल के साथ फिल्म 'विवेकम' में नजर आने वाली है।