13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना की ‘I Love You Boss’ वाली फोटो इंटरनेट पर वायरल, बोल्ड सीन की भरमार के चलते छोड़ी थी मूवी

I Love you Boss मूवी में उन्हें बिना अंडरगारमेंट के गाउन पहनने को कहा था। पूरी मूवी बी ग्रेड दर्जे की लग रही थी। इसलिए....

2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

मुंबई। कंगना रनौत को पता है कि सुर्खियों में कैसे रहना है। कभी नेपोटिज्म को लेकर तो कभी अपनी मूवी का अन्य स्टार्स की ओर से प्रमोशन नहीं करने को लेकर कंगना खबरों में बनी रहती हैं। आजकल वह चुनाव में प्रचार को लेकर सुर्खियों में है। इसी बीच कंगना की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना का बोल्ड अवतार नजर आ रहा है।

बताया जाता है कि ये तस्वीरें पहलाज निहलानी की 'I Love You Boss' मूवी के प्रमोशन की हैं। खबरों के मुताबिक कंगना को ये फिल्म पहलाज निहलानी ने आॅफर की थी। मूवी के टाइटल के अनुसार एक्ट्रेस को अपने बॉस को रिझाना था। करीब साल 2000 के दौरान इस फिल्म का प्रोमो शूट किया गया। विवादों के चलते अब ये फोटोशूट इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

पहलाज निहलानी के एक इंटरव्यू के मुताबिक, मूवी के कुछ गाने कंगना के साथ शूट किए गए थे लेकिन इसी बीच उन्हें महेश भट्ट की ओर से 3 फिल्मों का आॅफर आ गया। इस कारण से मूवी पूरी नहीं हो सकी।

आपको बता दें कि हाल ही में कंगना ने I Love You Boss मूवी का जिक्र किया था। उनका कहना था कि इस मूवी को उन्हें इसलिए छोड़ना पड़ा कि पहलाज निहलानी ने फोटोशूट के लिए बिना अंडरगारमेंट के गाउन पहनने को कहा था। पूरी मूवी बी ग्रेड दर्जे की लग रही थी। इसलिए बीच में ही इसे छोड़ने का फैसला लिया। कंगना के इस खुलासे के तुरंत बाद पहलाज निहलानी ने पलटवार करते हुए कहा कि कंगना मेरे से पंगा ना ले। उनके पास कंगना के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है। पहलाज ने दावा किया कि कंगना ही I Love You Boss में काम करने को लेकर उनके पीछे पड़ी हुई थी।