मनोरंजन

कांतारा पहली कन्नड़ फिल्म जिसका वियतनाम में होगा प्रीमियर 200 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म

निर्देशक ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल की दूसरी सफलता लेकर आई है। 'केजीएफ 2' के बाद, ऋषभ की इस फिल्म ने पूरे भारत में रिलीज होते ही रेकॉर्ड बना दिए हैं। जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

2 min read
Oct 27, 2022

निर्देशक ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल की दूसरी सफलता लेकर आई है। 'केजीएफ 2' के बाद, ऋषभ की इस फिल्म ने पूरे भारत में रिलीज होते ही रेकॉर्ड बना दिए हैं। जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

आइएमडीबी पर हाइएस्ट रेटिंग्स
30 सितंबर को कर्नाटक में रिलीज होने के बाद इसे 14 अक्टूबर को पूरे भारत में 2500 से भी ज्यादा सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'केजीएफ 2' को भी पछाड़ दिया है। 'कांतारा' आइएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म को वर्तमान में आइएमडीबी पर 9.4 रेटिंग मिली है, जो अब तक किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे अधिक है। फिल्म ने 'आरआरआर', 'अंबे शिवम', और 'जय भीम' और सूर्या की सोरारई पोट्टरु' सहित इस सूची में शामिल अन्य सभी भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हाल ही फिल्म हिंदी में भी रिलीज की गई है।


1 नवंबर को वियतनाम में प्रीमियर

'कांतारा' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। इसे न केवल समीक्षकों बल्कि दर्शकों ने भी सराहा है। फिल्म कन्नड़ सिनेमा के लिए इतिहास रचने की तैयारी में है। 1 नवंबर को, यह वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में प्रदर्शित होने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन जाएगी। फिल्म की स्क्रीनिंग कथित तौर पर हो ची मिन्ह सिटी में प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट डीश्चेंज कल्चरल एवेक ला, फ्रांस, में होगी। वियतनाम में इंडियन बिजनेस चैंबर के सदस्यों और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। आइडिया, कर्नाटक की भाषा व संस्कृति को बढ़ावा देना है।


प्रवासी भारतीयों की पहल

किसी कन्नड़ फिल्म की वियतनाम की राजधानी में स्क्रीनिंग का यह प्रयास वहां के अप्रवासी भारतीयों की वजह से संभव हुआ हे। दरअसल, 1 नवंबर को मैसूर का स्थापना दिवस मनाने के लिए कन्नड़ प्रवासियों ने इस साल यह पहल की है। इसी दिन, 1956 में मैसूर राज्य का निर्माण हुआ था। बाद में 1973 में इसका नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया। 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली कन्नड़ फिल्म भी बन गई है।

Published on:
27 Oct 2022 05:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर