करिश्मा कपूर ने भारती सिंह के साथ कजरा मोहब्बत वाला गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
Karishma Kapoor dance with Bharti Singh : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) हाल ही में सिंगिंग रियलिटी 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में पहुंची। जहां एक्ट्रेस ने 1968 में आई फिल्म 'किस्मत' के मशहूर गाने 'कजरा मोहब्बत वाला' गाने के सिग्नेचर स्टेप्स को होस्ट भारती सिंह के साथ रीक्रिएट किया। जी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसे एक्ट्रेस के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान करिश्मा थ्रेडवर्क और स्टोन-स्टडेड बेबी पिंक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि करिश्मा कपूर को 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।