7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नताशा स्टैनकोविक-हार्दिक पांड्या ने हिंदू परंपरा से रचाई शादी, तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने हाल ही में उदयपुर में क्रिश्चियन वेडिंग की थी। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थीं। अब कपल ने अब हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। जिसमें दोनों पर गुलाब के फूल की पत्तियां उड़ाई जा रही हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Feb 17, 2023

1_1.jpg

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने हाल ही में उदयपुर में क्रिश्चियन वेडिंग की थी। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थीं। अब कपल ने अब हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। जिसमें दोनों पर गुलाब के फूल की पत्तियां उड़ाई जा रही हैं।

2.jpg

नताशा और हार्दिक ने तीन साल के बाद अपने सात वचनों को फिर से रिन्यू किया है। शादी के बाद कपल की आई तस्वीरें में दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी करते दिख रहे हैं।

3.jpg

शादी की अन्य तस्वीर में नताशा स्टेनकोविक ने घूंघट ले रखा है और वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इंडियन वेडिंग लुक में वह देखने लायक हैं।

4.jpg

इस तस्वीर में हार्दिक पांड्या, अपनी हो चुकी पत्नी नताशा को घूंघट के नीचे से देख रहे हैं। दोनों की इस क्यूटनेस पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

5.jpg

एक तस्वीर में हार्दिक पांड्या नताशा स्टेनकोविक को हार पहनाते नजर आ रहे हैं। वह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार नताशा की मांग में सिंदूर भरते हुए दिख रहे हैं।

6.jpg

इस तस्वीर में नताशा स्टेनकोविक चलती हुई नजर आ रही हैं। यहां उन्होंने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहन रखी है। जिसमें उनका हैवी वकै ब्लाउज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

7.jpg

सातवीं तस्वीर में नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या फेरे लेते नजर आ रहे हैं। दोनों ने शादी के सात वचनों को एक दूसरे का हाथ पकड़ कर पूरा किया है।

8.jpg

जाहिर है कि नताशा स्टेनकोविक लाल और गोल्डन रंग का लहंगा पहना था तो वहीं हार्दिक पांड्या ने भी सिल्वर और गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी।

00.jpg

तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पोज दे रहे हैं। उन्होंने अपने नन्हें बेटे के सामने यह शादी रचाई है। दोनों की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।