1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OSCAR 2023:  इंडिया को मिला 2023 का  पहला ऑस्कर अवार्ड, धूम मचाई ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने

India wins at Oscar 2023: इंडिया को मिला 2023 का पहला ऑस्कर अवार्ड, अकादमी अवार्ड में धूम मचाई 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने। कार्तिकी गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का खिताब जीता प्रोडूसर गुनीत मोंगा ने इंस्टाग्राम पर फोटो सिर करते हुए लिखा 'आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है।' साथ ही इंडियन फिल्म आरआरआर का गाना नाटू नाटू ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है।

2 min read
Google source verification
guneet_monga.jpg

इंडिया को मिला 2023 का पहला ऑस्कर अवार्ड

Proud moment for India at Oscars 2023 : लॉस एंजिल्स में आयोजित हो रहे 95 वें अकादमी पुरस्कार में कार्तिक गोंसाल्विस और गुनीत मोंगा की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बेस्ट शार्ट डॉक्यूमेंट्री का खिताब जीता। प्रोडूसर गुनीत मोंगा ने इंस्टाग्राम पर फोटो सिर करते हुए लिखा 'आज की रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। दो महिलाओं के साथ भारत की जय। थैंक यू मॉम डैड गुरुजी शुक्राना। मेरे को-प्रोड्यूसर अचिन जैन, टीम सिख्या, नेटफ्लिक्स, आलोक, सराफीना, W ME बैश संजना। मेरे प्यारे पति सनी। 3 महीने की सालगिरह मुबारक हो बेबी! इस कहानी को लाने और बुनने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को...भविष्य मजबूत है और भविष्य यहां है । जय हिन्द'। साथ ही आरआरआर के नाटू नाटू परफॉर्मेंस के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

Team RRR and Deepika Padukone at Oscars 2023 : इंडियन फिल्म आरआरआर के चर्चे देश विदेश में हैं। इस फिल्म का गाना नाटू नाटू ऑस्कर अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इसी के चलते फिल्म के डायरेक्टर राजामौली और एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर अकादमी अवार्ड्स में रेड कार्पेट पर शिरकत करते दिखे। वहीं दूसरी और दीपिका पादुकोण एक प्रेसेंटर के रूप में पार्ट लेने यहां पहुंची है। गौरतलब है की दीपिका ऑस्कर देने वाली तीसरी भारतीय हैं। इससे पहले पर्सिस खंबाटा और प्रियंका चोपड़ा ने यहां शिरकत की थी।

एक्टर्स राम चरण, जूनियर एनटीआर और दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की। राम चरण ने ब्लैक कलर में वेलवेट का थ्री-पीस सूट पहना है जिसमें जोधपुर स्टाइल का बंदगला जैकेट, एसिमेट्रिकल कुर्ता और स्ट्रेट-फिटेड पैंट्स हैं। ब्लैक वेलवेट सूट पर शानदार चमकता ब्रोच और बटन क्लोज़र बेहद अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। जूनियर एनटीआर ने भी बंद गला पहना लेकिन सूट नहीं शेरवानी। डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ एम्ब्रायडरी वाला बंदगला शेरवानी उन पर खूब फब रहा है। शेरवानी के एक कंधे पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी से शेर बनाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर उनकी यह फोटो देख कर फैंस बहुत उत्सुक है।

इस बीच प्रेसेंटर के रूप में पहुंची दीपिका पादुकोण ने भी अपना ग्लैमरस अवतार पेश किया। ब्लैक कलर की ऑफ-शोल्डर गाउन में दीपिका इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज को टक्कर दे रही है। उनका फिगर-हगिंग, ऊपर से परफेक्ट फिटिंग वाला वेलवेट गाउन घुटनों तक आकर फिर मरमेड स्टाइल में है ।अपने लुक को उन्होंने डायमंड जूलरी से कम्पलीट किया है। फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने अपना टैटू भी दिखाया।

Story Loader