
बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस पंजाब से आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग रिलेशनशिप को लेकर लगातार लाइमलाइट में बनी हैं। खबरें तो यहां तक की हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। बीते दिनों पहले ही आप सांसद ने रूमर्ड कपल को बधाई दी थी। हालांकि इन सभी खबरों पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन अब पहली बार एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले काफी समय से चर्चा है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Marriage) और आप नेता राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है। जल्द दोनों शादी करने वाले हैं। इन खबरों के बीच मंगलवार रात परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल किया। हालांकि एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी पर कुछ बयान तो नहीं दिया लेकिन उनकी शरमाती मुस्कुराहट ने इस सवाल का जवाब दे दिया।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के सवाल पर ही परिणीति चोपड़ा ब्लश करने लगती हैं। वे शर्माते हुए बिना कुछ कहे वहां से निकल जाती हैं। उनकी आंखों में भी चमक देखी जा सकती है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो एयरपोर्ट पर उहोंने व्हाइट हाईनेक के साथ ब्लैक कोट-पैंट पहना था। जिसमें वे काफी गॉर्जियस लग रही थीं।
जाहिर है कि बीते दिनों ही आप सांसद संजीव अरोड़ा (MP Sanjeev Arora) ने रूमर्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए लिखा, 'मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। दोनों प्यार, खुशी और कंपैनियनशिप के साथ ब्लेस रहें। मेरी शुभकामनाएं हैं।' सांसद के इस ट्वीट के बाद कंफर्म माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।
बता दें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं, जब दोनों लगातार दो बार डिनर और लंच डेट पर साथ नजर आए। उनकी केमिस्ट्री से कयास लगने शुरू हो गए कि वे डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि लोगों को दोनों की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।
Updated on:
29 Mar 2023 09:45 am
Published on:
29 Mar 2023 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
