3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख खान की पठान ने OTT पर बनाया रिकाॅर्ड, इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को चटाई धूल

Pathaan on OTT : सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर भी तहलका मचा दिया है। फिल्म 22 मार्च को रिलीज हुई थी। महज दो दिनों में ही पठान ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Jyoti Singh

Mar 24, 2023

shah_rukh_khan_pathaan_is_making_records_on_ott_prime_video_beat_black_adam_and_varisu_also_enters_global_charts.png

बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जाॅन अब्राहम (John Abraham) की ब्लाॅकबस्टर फिल्म 'पठान' (Pathaan) सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आलम ये है कि शाहरुख खान की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने के बाद अब ओटीटी (Pathaan in Prime Video) पर भी धमाकेदार रिकाॅर्ड बना रही है। फिल्म ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रेंड करती है और ग्लोबल चार्ट में भी एंट्री कर चुकी है।

बता दें कि वर्ल्डवाइड 1046 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी 'पठान' ने भारत में सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर रहते हुए रिकाॅर्ड बनाया है। अब ओटीटी पर इसका जादुई सफर जारी है। इसे प्राइम वीडियो पर 22 मार्च को रिलीज किया गया था। 12 घंटे के भीतर टॉप 10 भारतीय कंटेंट में यह नंबर 1 पर आ गई। पठान ने ड्वेन जॉनसन की 'ब्लैक एडम', 'क्रिस्टोफर' और 'वारिसु' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही टॉप 10 ग्लोबल लिस्ट में एंट्री कर ली है।

यह भी पढ़े - रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में आई दरार! सरेआम हाथ पकड़ने पर एक्ट्रेस ने किया ऐसा बर्ताव

अच्छी बात ये है कि ओटीटी वर्जन में 'पठान' में कुछ खास सीन्स जोड़े भी गए हैं, जो आपने सिनेमाघर में नहीं देखा होगा। इन सीन्स को देखने के बाद फैंस की यही डिमांड है कि फिल्म को इन सीन्स के साथ दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया जाए। इसके बाद फिल्म और तहलका मचा देगी।

गौरतलब है कि 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 540 करोड़ का कलेक्शन किया है। सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 521.50 करोड़ की कमाई कर ली है। 25 जनवरी को फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी और ओपनिंग के साथ ही इसने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया था। सबसे बड़ी ओपनिंग, सबसे बड़ा हफ्ता से लेकर सबसे बड़ा महीना और सबसे बड़ी हिंदी फिल्म 'पठान' ने सब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

यह भी पढ़े - फिल्मों में किसिंग सीन करने पर इमरान हाशमी को खानी पड़ती है पत्नी की मार, एक्टर ने किया खुलासा

Story Loader