8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मस्तानी’ से मिलने टोरंटो पहुँचे बाजीराव…तस्वीर वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह वेलेंटाइन डे मनाने के लिए अपनी लेडी लव अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पास टोरंटो पहुंच गए है।

less than 1 minute read
Google source verification
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह वेलेंटाइन डे मनाने के लिए अपनी लेडी लव अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पास टोरंटो पहुंच गए है।

टोरंटो में दीपिका अपनी हॉलीवुड फिल्‍म 'ट्रिपल एक्स द रिटर्न ऑफ एक्सजेंडर केज' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में सेट की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें फिल्‍म के डायरेक्‍टर डीजे कुरोसो, रणवीर और दीपिका एकसाथ नजर आ रहे हैं।


गौरतलब है कि दीपिका की यह पहली हॉलीवुड फिल्‍म है। डीजे कुरोसो ने तस्वीरे शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,' सेट पर आज एक खास मेहमान। रणवीर सिंह और खुशमिजाज दीपिका पादुकोण। महान आत्‍मा।'




इस फिल्म में अभिनेता विन डीजल मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में दीपिका एक्‍शन सीन करती नजर आयेंगी। इसके लिए दीपिका जिम पर काफी पसीना बहा रही हैं।

हाल ही में दीपिका की ट्रेनिंग करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थी। अभिनेता विन डीजल ने भी दीपिका के साथ एक शानदार तसवीर और वीडियो शेय‍र किया था।