
Poonam Pandey New Post
Poonam Pandey New Post: बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने दावा किया है, कि उन्हें लीगल नोटिस भेजा गया है। ऐसे में पूनम ने एक बार फिर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) को हथियार बनाते हुए सहारा लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए हितधारकों (Stakeholders) को निशाने पर लिया है। उनकी बातों से लगता है, वह लीगल नोटिस से परेशान हैं। उनका दुःख जायज है! मौत की झूठी खबर के मुद्दे पर महज 55 घंटों के भीतर उन्होंने दूसरी बार पोस्ट शेयर किया है। मालूम पड़ता है, कि वह लोगों को कन्वेन्स करना चाहती हैं। इधर लोग (फैंस) भी उनकी इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पूनम इंस्टाग्राम पर अपनी सबसे लेटेस्ट पोस्ट में लिखती हैं, “तो अब जब मैंने कहा कि सच्चाई सामने आ जाएगी। हितधारकों के होश उड़ गए हैं। और हमें कानूनी नोटिस भेजा।”
पूनम ने इससे पहले Instagram पर एक सनसनीखेज पोस्ट शेयर किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था, “सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी.” तब लोगों को यह बात समझ नहीं आई थी कि वह कहना क्या चाहती हैं।
ये भी पढ़ें:"पूर्वांचल" वेब सीरीज इस दिन होगी OTT पर रिलीज, कटेगा बाहुबलियों का सर बहेंगी खून की नदियां
पूनम के पोस्ट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, “हमसे पूछ के स्टंट किया था जो अब हम लीगल नोटिस पर टिप्पणियां करें फेवर में” दूसरे ने लिखा, “और करो स्टंट” तीसरे शख्स ने लिखा, “बहुत अच्छा हुआ डिजर्व इट”
Published on:
19 Feb 2024 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
