
deepika padukon and ranveer singh
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को आज एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों को काफी दिनों बाद एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों का एयरपोर्ट लुक देखने लायक था। हमेशा की तरह एक्टर रणवीर सिंह ने अतरंगी ड्रेस पहन रखी थी। वहीं अदाकारा ब्लैक और व्हाइट के डिफ्रेंट आउटफिट में दिखाई दी है। कपल की ये लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
दरअसल इन पिक्चर में कुछ खास है, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों ने पैपराजी को खूब पोज भी दिए। रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने ही स्टाइल में नजर आए। उन्होंने एनिमल प्रिंट की टी-शर्ट और रेड पैंट कैरी की हुई थी। अपने आउटफिट को रेट्रो लुक देने के लिए उन्होंने बड़ें सनग्लासेज कैरी किए हुए थे। हालांकि इस दौरान इन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क नहीं हटाया।
पैपराजी को पोज देने के दौरान रणवीर बेहद रोमांटिक नजर आए। इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण को किस भी किया। जिसे देखकर मीडिया वाले हूटिंग करने लगे। जिसके बाद पैपराजी वन्स मोर, वन्स मोर' चिल्लाने लगे। दरअसल पोज देने के दौरान कैमरे के सामने रणवीर सिंह ने दीपिका की तरफ देखते हुए कहा कि ये मेरी प्रोड्यूसर हैं और उन्हें किस कर लिया। हालांकि यह पहला मौका नहीं जब उन्होंने कुछ अतरंगी सा किया हो, वो अक्सर ही दीपिका की खुलेआम तारीफ करते दिखाई दिए हैं। बात चाहें अवार्ड शो की हो या एयरपोर्ट की या फिर किसी शो की, वो हमेशा ही खुलकर अपना प्यार दीपिका के लिए जाहिर करते आए हैं।
बता दें कि रणवीर और दीपिका जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत और उसमें कपिल देव के योगदान पर आधारित है। इस फिल्म को 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को कबीर सिंह ने डायरेक्ट किया है। यह उनके अबतक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है। यहीं नहीं यह फिल्म दीपिका औऱ रणवीर सिंह के लिए भी बेहद खास है। दोनों ने इस फिल्म के लिए काफी इंतजार किया है।
Updated on:
15 Dec 2021 09:07 pm
Published on:
15 Dec 2021 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
