
Ranveer Singh Cirkus Box Office Day One Collection
Ranveer Singh Cirkus Opening Day : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ब्लकबास्टर कॉमेडी फिल्में देने वाले मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) शुक्रवार, 23 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। हालांकि रिलीज के बाद फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है। ओपनिंग डे (Cirkus Opening Day Collection) पर सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) समेत मल्टीस्टारर यह फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) ने बॉक्स ऑफिस पर औसतन कमाई की है। जैसा कि फैंस को उम्मीद थी कि रणवीर सिंह फिल्म में कुछ कमाल करेंगे ऐसा भी फिलहाल होते नहीं दिख रहा है। न ही फिल्म को क्रिसमस 2022 (Christmas) का कोई फायदा हो सका है। हालांकि 'सर्कस' पहले वीकेंड पर शानदार कमाई करने का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी।
बता दें कि फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) को क्रिसमस 2022 (Christmas) वीक के मौके पर रिलीज किया गया है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे से कर रहे थे। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉमेडी पैटर्न को इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस भी 'सर्कस' को मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है। आलम ये रहा कि फिल्म ने पहले ही दिन एवरेज कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सर्कस' (Cirkus Box Office Collection) ने ओपनिंग डे पर महज 7 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। जिसके बाद रणवीर सिंह की यह फिल्म उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसने बड़े स्टार होने के बावजूद ओपनिंग डे पर बंपर कमाई नहीं की।
वहीं इस साल 2022 में रिलीज हई बड़ी फिल्मों की बात की जाए तो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बिग स्टार्स की एवरेज कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में सम्राट पृथ्वीराज, थैंक गॉड, विक्रम वेधा और भेड़िया जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में बिग स्टार्स तो रहे लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं अब 'सर्कस' (Cirkus) भी इसी लिस्ट में शामिल हो गई है। 'सर्कस' के ओपनिंग डे कलेक्शन से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में इस फिल्म की नजर कमाई में धमाकेदार प्रदर्शन करने पर रहेगी।
Updated on:
24 Dec 2022 11:29 am
Published on:
24 Dec 2022 11:16 am

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
