8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनिल कपूर के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Sonam Kapoor shares unseen pictures on Anil Kapoor Birthday : सोनम कपूर ने अपने पापा अनिल कपूर के जन्मदिन पर (Anil Kapoor Birthday) उनकी अनसीन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sonam Kapoor Instagram) पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में सबसे पहली तस्वीर में अनिल कपूर अपने नाती वायु को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 24 Dec 2022, 10:29 AM IST

sonam_kapoor_shares_unseen_pictures_on_anil_kapoor_birthday.jpg

Sonam Kapoor shares unseen pictures on Anil Kapoor Birthday

Happy Birthday Anil Kapoor : बॉलीवुड के मोस्ट यंग मैन अनिल कपूर आज (Anil Kapoor) अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वो इंडस्ट्री के उन ऐक्टर्स में से हैं, जिनकी गिनती हिट एंड फिट स्टार्स में होती है। तभी तो उम्र को पीछे छोड़ते हुए अनिल कपूर आए दिन और यंग ही होते जा रहे हैं। उन्होंने 66 साल की उम्र में जिस तरह से खुद को फिट रखा है, ये वाकई दूसरों के लिए एक प्रेरणा है। बात चाहें ऑनस्क्रीन की हो या ऑफ स्क्रीन, दोनों ही जगहों पर फैंस से एक्टर को बेशुमार प्यार मिलता आया है। ऐसे में उनके इस खास दिन को फैमिली और फैंस ने भी खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी बीच अनिल की लाडली बेटी सोनम कपूर (sonam kapoor) ने भी अपने पापा को जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया है।

बता दें कि सोनम कपूर ने अपने पापा अनिल कपूर के जन्मदिन पर (Anil Kapoor Birthday) उनकी अनसीन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sonam Kapoor Instagram) पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में सबसे पहली तस्वीर में अनिल कपूर अपने नाती वायु (sonam kapoor son) को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। यह तस्वीर जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, तब से फैंस नाना और नाती की तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, सोनम ने इंस्टा पर कुल 9 तस्वीरें शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में उनके परिवार के खास पलों को देखा जा सकता है। इन नौ तस्वीरों में अनिल की कई सारी थ्रोबैक फोटोज हैं।

शेयर की गई कुछ तस्वीरों में अनिल कपूर (Anil Kapoor Birthday) की दोनों बेटी सोनम और रिया कपूर भी दिखाई दे रही हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आई लव यू। आप हमारे जो भी करते हैं, हर किसी को ब्लेस्ड होना चाहिए। लव यू डैडी।'

सोनम कपूर के इस पोस्ट पर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स उन्हें बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में भूमि पेडनेकर ने अनिल को विश करते हुए लिखा- 'हैप्पी बर्थडे एके सर, आप वाकई सच में बहुत स्पेशल हो।' वहीं अनिल की पत्नी सुनीता कपूर (Suneeta Kapoor) ने पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किए हैं।