
सलमान खान ने अपने फैंस को एक ऐसा मौका गिफ्ट किया है जिन्हें उनके फैंस शायद ही मिस करना चाहेंगे। सलमान खान ने सोशल मीडिया पहर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए सलमान खान ने अपने फैंस को एक जबरदस्त ऑफर दिया है। ऑफर के साथ ही सलमान ने फैंस को ढेर सारे गिफ्ट्स जीतने का भी मौका दिया है।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कई सारे हैशटैग के साथ अपने फैंस को इस ऑफर के बारे में बताते हुए कहा है, मेरे सभी फैंस के लिए मेरे इवेंट में दिखने औऱ ढ़ेर सारे गिफ्ट जीतने का शानदार मौका। मुझे एक सेल्फी वीडियो भेजे औऱ मुझसे कोई भी सवाल पूछे,लेकिन इस वीडियो में अपना टिकट दिखाना ना भूलें। जो भी सवाल हमें मजेदार लगेंगे, उनके जवाब दिए जाएंगे और इवेंट के दौरान इसे दिखाया भी जाएगा। तो आपका विडियो मुझे dabanggcontest@gmail.com पर भेजो।'
आपको बता दें कि सलमान खान अपना यह कॉन्सर्ट सिडनी, मेलबोर्न, हॉन्ग कॉन्ग, ऑकलैंड जैसे कई जगहों पर आयोजित करने जा रहे है। यदि आप चाहते है कि सलमान के इस इवेंट में आपका भी वीडियो हो तो एक मजेदार सवाल के साथ भेज सकते है अपना वीडियो।
तो है ना यह सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ा मौका। तो अपने दिल की कोई भी बात सलमान खान से पूछिए और उनके इवेंट में नजर आने का मौका पाइए।
Published on:
10 Apr 2017 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
