6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…इसलिए जेल से निकलते ही किया संजय दत्त ने तिरंगे को सलाम

गुरुवार को अभिनेता संजय दत्त जेल से रिहा हो गए। उन्होंने जेल से बाहर निकलकर पहले जमीन को छुआ और फिर जेल की तरफ मुंह करके सलाम किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arif Mansuri

•

Updated: 25 Feb 2016, 11:42 AM IST

गुरुवार को अभिनेता संजय दत्त जेल से रिहा हो गए। उन्होंने जेल से बाहर निकलकर पहले जमीन को छुआ और फिर जेल की तरफ मुंह करके सलाम किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त मूवी की शूटिंग चल रही थी, इसलिए मूवी के सीन के लिए उन्होंने तिरंगे को सैल्यूट किया। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि 1993 मुंबई बम धमाकों में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें मई 2013 में यरवदा जेल भेजा गया था। वहां वे अपनी सजा पूरी कर रहे थे।

संजय दत्त पुणे से चार्टर प्लेन से मुंबई पहुंच गए हैं। संजय की पत्नी मान्यता का कहना है कि वे अपने बच्चों को सरप्राइज देंगे क्योंकि उनके बच्चों को नहीं पता है कि संजय दत्त आज घर आ रहे हैं।