
डायरेक्टर मणिशंकर के बेटे प्रेम शंकर को किया गिरफ्तार (सोर्स: X)
Mani Shankar Son Arrest: हैदराबाद में एक रोड रेज की घटना के बाद फिल्म डायरेक्टर मणिशंकर के बेटे प्रेम शंकर को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, ये घटनाक्रम 1 मार्च को बंजारा हिल्स इलाके के रोड नंबर 2 के पास हुआ था।
बताया गया कि प्रेम शंकर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चला रहे थे, जिसकी बैटरी खत्म हो जाने के कारण गाड़ी मुख्य सड़क पर रुक गई। इससे उस व्यस्त रोड पर ट्रैफिक जाम लग गया और मौके पर एक महिला कांस्टेबल और एक होम गार्ड पहुंचे, फिर उन्होंने प्रेम से गाड़ी सड़क के किनारे करने के लिए कहा, जिसके बाद अधिकारियों ने रास्ता खाली कराने की कोशिश की, तो प्रेम शंकर ने सहयोग नहीं किया और होम गार्ड को धक्का दे दिया। साथ ही, पुलिस ने तब उसे गाड़ी से बाहर निकाला और गाड़ी को हटाया ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके।
बता दें, पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और बुधवार को प्रेम शंकर को गिरफ्तार भी किया गया। इस पर पुलिस का कहना है कि कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। बता दें, मणि शंकर, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक फेमस डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और एडिटर हैं, उन्होंने 1991 में 'मनीषी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2002 की फिल्म '16 दिसंबर' से खास पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'रुद्राक्ष', 'टैंगो चार्ली' और हाल ही में 'हे कमीनी' जैसी बड़ी फिल्में भी निर्देशित की हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही मणि शंकर ने राजनीति में होलोग्राम तकनीक के इस्तेमाल के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे कई राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव अभियान की रणनीति तैयार करने में भी शामिल रहे हैं, जिसमें 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के अभियान का भी योगदान शामिल है। ये घटना और गिरफ्तारी फिलहाल चर्चा में है और पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए हैं।
Updated on:
05 Mar 2026 11:12 am
Published on:
05 Mar 2026 11:12 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
