5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मम्मी-पापा होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार… अनुराग डोभाल ने शेयर किया आखिरी वीडियो, बोले- मैंने सुसाइड…

YouTuber Anurag Dobhal posts: इंटरकास्ट मैरिज के बाद फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी पूरी बदल गई है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार उन्हें टॉर्चर कर रहा है। वह सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब वह शांति से सोना चाहते हैं उनके पास अब कुछ नहीं बचा है।

2 min read
Google source verification
Anurag Dobhal aka UK07 attempted suicide last vlog said mere mummy papa honge meri maut ke jimmedar

अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश

YouTuber Anurag Dobhal posts: 'बिग बॉस 17' के फेमस कंटेस्टेंट और पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर) के एक वीडियो ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। अनुराग ने 'The Real Story Of My Life' नाम से 2 घंटे का एक लंबा व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके इस वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनके फैंस उनकी हालात देखकर बुरी तरह से डरे हुए हैं। अनुराग ने बताया कि वह गहरे डिप्रेशन में हैं और आत्महत्या की भी कोशिश कर चुके हैं।

परिवार की वजह से जान लेना चाहते हैं अनुराग डोभाल (YouTuber Anurag Dobhal posts)

अनुराग ने बताया कि उनकी मुसीबतों की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने इंटरकास्ट मैरिज करने का फैसला किया। उनके मुताबिक, इस शादी की वजह से परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से बुरी तरह टॉर्चर किया। अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लिखा था कि कुछ लोग पिछले एक साल से उन्हें हैरेस कर रहे हैं और उनसे उनकी फाइनेंशियल पावर और रिश्ते, सब छीन लिए गए हैं।

भाई पर लगाए प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप (YouTuber Anurag Dobhal accuses his family)

वीडियो में अनुराग ने अपने भाई 'कलाम' पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके भाई ने उन्हें सोशल मीडिया पर "एक्सपोज" करने की धमकी देकर उनकी सारी प्रॉपर्टी और पैसा अपने नाम करवा लिया। अनुराग ने रोते हुए कहा, "मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है। मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, भाई कलाम और श्रेया होंगे। मैं बस अब शांति से सोना चाहता हूं।" उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पिछले 5 दिनों से उन्होंने कुछ नहीं खाया है और वह इस वीडियो के बाद शायद कहीं गायब हो जाएंगे।

पत्नी ने भी छोड़ा अनुराग डोभाल का साथ (Anurag Dobhal attempted suicide after torture by family)

अनुराग के लिए सबसे दुखद बात यह रही कि इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी रितिका ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। अनुराग ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर का पता चला था और उन्होंने परिवार की जरूरतों के लिए ट्यूशन तक पढ़ाया। उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता के सपनों को ऊपर रखा, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ मानसिक प्रताड़ना मिली।

फैंस जता रहे हैं चिंता

अनुराग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। उनके लाखों फैंस बेहद परेशान हो रहे हैं और पुलिस व प्रशासन से अनुराग की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं। वीडियो में अनुराग जिस तरह टूटते हुए नजर आए, उससे साफ है कि वह एक बड़े मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। फिलहाल, हर कोई बस यही प्रार्थना कर रहा है कि अनुराग कोई गलत कदम न उठाएं और सुरक्षित रहें।