4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुन्ना भाई संजय दत्त फिर बनेंगे ‘गैंगस्टर’, ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’ के तीसरे पार्ट में आएंगे नजर

संजय दत्त एक बार फिर वहीं गुंडेगर्दी वाले रोल में नजर आने वाले है। तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' के तीसरे पार्ट में संजय दत्त एक बार फिर गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल की तैयारी भी हो चुकी है।

2 min read
Google source verification

image

guest user

May 23, 2017

बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त हमेशा से अपने टफ लुक्स और डॉन वाली इमेज के जरिए लोगों के दिलों पर राज करते है। वह बाहर से जीतने सख्त और कठोर नजर आते है अंदर से उतने ही हसमुख और शांत स्वभाव के है। इस बात को पता फिल्मों में उनके किरदार से भी लगाया जा सकता है। फिर चाहे वह 'वास्तव' में उनका सीरियस रोल हो या फिर 'मुन्नाभाई MBBS' में कॉमेडी का अवतार। इन दोनों ही रोल में संजय दत्त ने अपने अभिनय से जान डाल दी थी।

संजय दत्त एक बार फिर वहीं गुंडेगर्दी वाले रोल में नजर आने वाले है। तिग्मांशु धूलिया अपनी फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' के तीसरे पार्ट की शूटिंग करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में संजय दत्त एक बार फिर गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। संजय दत्त ने शनिवार को फिल्म के प्रोड्यूसर राहुल मित्रा, डायरेक्टर तिगमांशु धूलिया और राइटर संजय चौहान से मुलाकात कर प्रॉजेक्ट के बारे में बातचीत की है। इस फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल की तैयारी भी हो चुकी है।

तिग्मांशु धूलिया की इस 'रोमांटिक-थ्रिलर' का पहला पार्ट 2011 में आया था, जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल को उत्तर प्रदेश के एक रॉयल कपल के रूप में दिखाया गया था। इस बार भी फिल्म में जिमी शेरगिल और माही गिल अपने पुराने किरदार में ही नजर आएंगे। इस फिल्म में गैंगस्टर का किरदार बदलता रहता है। जहां पहले पार्ट में गैंगस्टर के रोल में रणदीप हुड्डा नजर आए थे, वहीं दूसरे पार्ट में इरफान खान ने यह भूमिका निभाई थी। इस बार तीसरे पार्ट में यह रोल संजय दत्त निभाते नजर आएंगे।


इस फिल्म के निर्माता राहुल मित्रा हैं और लेखक संजय चौहान हैं। इस फिल्म की कहानी इस बार संजय दत् के इर्द-गिर्द घूमेगी। 'साहब बीवी और गैंगस्टर' सीरीज की दोनों फिल्में लोगों को काफी पसंद आई थी अब संजय दत्त के आने से फिल्म का स्तर और बढ़ जाएगा। फिल्म में संजय दत्त पूरी राजपूताना राजा महाराजा की कॉस्ट्यूम पहने नजर आएंगे।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि संजय दत्त किसी गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। इससे पहले भी संजय दत्त फिल्म 'नाम', 'कब्जा', 'हथियार', 'वास्तव' और कॉमेडी अंदाज में 'मुन्ना भाई सीरीज में गैंगस्टर के किरदार में नजर आ चुके है। उनके फैंस भी उन्हें इस रोल में देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते है।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग