
बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने बहुत कम ही समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। उनकी फिल्मों के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। अपनी चुलबुली अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली सारा इन दिनों अपनी फिल्म 'गैसलाइट' (Gaslight) को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी नजर आएंगे। इस बीच एक्ट्रेस ने फिल्म की शूट को याद करते हुए एक चैंकाने वाला खुलासा किया है।
बता दें कि चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में फिल्म गैसलाइट के सेट पर सारा अली खान के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि सारा अली खान को फिल्म के सेट पर एक परेशान करने वाले अनुभव का एहसास हुआ था। चित्रांगदा ने बताया कि जब फिल्म के सभी लोग और क्रूमेंबर वांकानेर महल में शूटिंग के मजे ले रहे थेए तभी वक्त महल में कुछ गड़बड़ थी।
चित्रांगदा ने अपनी बात में आगे कहा कि फिल्म गैसलाइट के सेट से सारा का होटल दूरी पर था। इसलिए उन्होंने होटल से महल तक आने वाले समय को बचाने के लिए फैसला किया कि वे महल में ही रुकेंगी। उस दौरान उनको जो भी अनुभव हुए उसे भूल पाना आसान नहीं है। एक्ट्रेस ने बताया कि सारा ने महल में आवाजें सुनीं। जब वह बाथरूम गईं तो उनको लगा कि कोई हवा के झोंके की तरह गुजर रहा है।
इस घटना के बाद सारा केवल एक रात वहां रुकीं और पता चल गया कि वह महल थोड़ा प्रेतबाधित था। जिसके बाद एक्ट्रेस दोबारा होटल लौट आईं। चित्रांगदा ने बताया कि हमें नहीं पता था कि वह पैरानॉर्मल था या नहीं। पर जो भी सारा को एहसास हुआ वह भुलाने वाला नहीं है। जाहिर है कि सारा अली खान ने खुद अपने साथ हुए इस एक्सपीरियंस का खुलासा चित्रांगदा सिंह से किया।
फिलहाल 'गैसलाइट' फिल्म की बात करें तो इसमें सारा अली के अलावा चित्रांगदा सिंह, विक्रांत मैसी, अक्षय ओबेरॉय और राहुल देव हैं। यह फिल्म पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित है और 31 मार्च 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Published on:
28 Mar 2023 12:47 pm

बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
