scriptपठान विवाद के बीच शाहरुख खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल, जानें क्यों | shahrukh khan tweet viral on ask srk session amid pathaan deepika padukone besharam rang saffron bikini controversy | Patrika News

पठान विवाद के बीच शाहरुख खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल, जानें क्यों

locationमुंबईPublished: Dec 18, 2022 12:07:46 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

Shah Rukh Khan Viral Tweet : शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर फैंस के साथ #AskMeAnything सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के सभी सवालो का जवाब दिया। इस सेशन के दौरान शाहरुख ने एक ट्वीट किया। जो पठान विवाद के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

shah_rukh_khan_viral_tweet.png

Shah Rukh Khan Viral Tweet amid Pathaan Controversy

Pathaan Controversy : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से एक्टर 4 साल बाद फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं। कुछ लोग जहां फिल्म के टीजर में शाहरुख के एक्शन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ लोग ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang Song) पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यही वजह है कि ट्विटर पर पठान को बॉयकॉट #boycottpathaan करने की मांग चल रही है। इस बीच शाहरुख खान ने 17 दिसंबर को ट्विटर पर #asksrk सेशन रखा। जिसके तहत उन्होंने अपने फैंस के कई सारे सवालों के जवाब दिए।
https://twitter.com/hashtag/BesharamRang?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जाहिर है कि फैंस के पास शाहरुख खान को मोहब्बत करने की बहुत सी वजहे हैं। शाहरुख जब भी शायराना अंदाज में कुछ कहते हैं, तो फैंस उनके दीवाने बन जाते हैं। ट्विटर पर #asksrk सेशन के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक्टर द्वारा किए गए ट्वीट को काफी शेयर किया जा रहा है। दरअसल, #asksrk के दौरान एक फैन ने किंग खान से सवाल किया, सर कोई शायरी या फिर कोट जो आपके जहन में बार-बार आता है?
https://twitter.com/iamsrk/status/1604098552074227717?ref_src=twsrc%5Etfw
फैन के इस सवाल पर शाहरुख खान भी अपने शायराना अंदाज में लौट आए। उन्होंने इस सवाल के जवाब में लिखा, ‘ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले, ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या।’ बस फिर क्या था, ‘पठान’ (Pathaan) विवाद के बीच शाहरुख का ये ट्वीट वायरल होने लगा। वहीं बादशाह का ये ट्वीट पढ़ कर फैंस का दिल गदगद हो गया। वहीं एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि आपके बच्चों से आपको बेस्ट तारीफ क्या मिली है। इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, ‘पापा आप सबसे दयालु व्यक्ति हैं जिन्हें हम जानते हैं।’
https://twitter.com/iamsrk/status/1604103733490507776?ref_src=twsrc%5Etfw
इस बीच एक फैन ने शाहरुख से उनके खाने की आदतों पर सवाल किया। इस सवाल पर एक्टर ने एक ट्वीट में जवाब दिया, ‘उन्हें इंफेक्शन हो गया है और वो थोड़े से अस्वस्थ हैं तो आजकल केवल दाल चावल ही खा रहे हैं।’ शाहरुख ने बताया कि वह इंफेक्शन से रिकवरी के लिए खास तरह की डाइट पर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह इंफेक्शन से उबर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो