इतना हैंडसम मुंडा सामने हो तो… कहकर विक्की कौशल की आंखों में खोईं शहनाज गिल, फैंस ने लुटाया प्यार
पंजाब की कटरीना यानी शहनाज गिल इन दिनों अपने शो 'देसी वाइब्स' को लेकर चर्चा में हैं। शहनाज के इस शो के हालिया एपिसोड में एक्टर विक्की कौशल गेस्ट बनकर पहुंचे। जिसका एक वीडियो शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में शहनाज और विक्की एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है। विक्की कौशल भी शहनाज के साथ खूब मस्ती करते नजर आए। शहनाज के इस वीडियो पर यूजर्स के काफी दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। हर कोई शहनाज के लुक की तारीफ करता नजर आ रहा है।