मनोरंजन

‘भाभी जी घर पर है’ में दस्तक देने आ रहीं हैं नई अंगूरी भाभी

'भाभी जी घर पर है!' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को शो से हटा दिया गया है। अब इस शो में अंगूरी भाभी के किरदार के लिए शुभांगी अत्रे को चुन लिया गया है।

less than 1 minute read
Apr 17, 2016
shilpa shinde

लोकप्रिय धारावाहिक 'भाभी जी घर पर है!' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अब नहीं करेंगी इस शो में काम। जी हां अभी तक जिन खबरों पर अटकलें लगाई जा रहीं थी अब वह सच हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो में अंगूरी भाभी के किरदार के लिए शुभांगी अत्रे को चुन लिया गया है।

ये भी पढ़ें

हॉलीवुड मूवी डॉक्टर स्ट्रेंज का ट्रेलर लांच, यहां देखें

शुभांगी अत्रे इससे पहले 'कसौटी जिंदगी की', 'कस्तूरी' और 'चिड़िया घर' जैसे धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं। इस शो के निर्माता बनइफर कोहली के अनुसार, शुभांगी मासूमियत और आकर्षण का एक आदर्श मिश्रण हैं। वह एक शानदार अभिनेत्री हैं जो आसानी से असाधारण अंगूरी भाभी के किरदार से सभी का दिल जीत लेंगी।

आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे निर्माता के साथ कुछ निजी समस्याओं के चलते वह कुछ समय के लिए शो के सेट पर नहीं पहुंचीं, जिसके चलते इस सप्ताह की शुरुआत में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सीआईएनटीएए) और भारतीय फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर काउंसिल (सीआईएनटीएए) ने उनके खिलाफ असहयोग करने से संबंधित एक नोटिस जारी किया था।

इसका मतलब है कि किसी भी प्रसारक या निर्माता को शिल्पा के साथ फिर काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले 'भाभी जी घर पर है!' में आसिफ शेख, सौम्या टंडन और रोहिताश गौड़ जैसे सितारे हैं।

ये भी पढ़ें

सामाजिक चेतना जगाने के लिए राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन शुरू

Published on:
17 Apr 2016 02:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर