12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामाजिक चेतना जगाने के लिए राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन शुरू

द्वितीय राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन का शुभारम्भ लोधेश्वरधाम ( जीआईसी मैदान, पचकुइयां) में शनिवार की शाम हुआ।

2 min read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Jun 11, 2016

National lodhi youth conference

National lodhi youth conference

आगरा। द्वितीय राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन का शुभारम्भ लोधेश्वरधाम में शनिवार शाम हुआ। सदर बाजार के पास स्थित वीरांगना रानी अवंतीवाई लोधी एवं स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद जीआईसी मैदान में बने लोधेश्वर धाम में लोधी गान से समूचा सम्मेलन गूंज उठा। आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथियों द्वारा समाज को कैसे आगे बढ़ाना है और किस प्रकार युवाओं को सामाजिक चेतना का विकास करना है, इस बात पर जोर दिया।

ताकि सामाजिक जन चेतना का हो विकास
आयोजन के प्रथम दिन संबोधित करते हुये राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन की राष्ट्रीय संयोजक अनुपमा सिंह लोधी ने बताया कि इस महासम्मेलन द्वारा लगातार व्यक्तित्व विकास व शिक्षा को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन द्वारा 14 जून 2015 को एमपी की राजधानी भोपाल में प्रथम राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों युवा लाभान्वित हुए। उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से युवाओं में सामाजिक जनचेतना का विकास हुआ है व लोधी समाज का शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक स्तर उठा है।

समाज के युवाओं को जोड़ना भी उद्देश्य
आईएएस नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि इस युवा महासम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, कृषि, व्यापार जगत, राजनीति, पत्रकारिता, खेलकूद, फिल्मजगत व सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान भी होगा। इसके अलावा पूरे भारत में निवासरत लोधी, लोधा, समाज के करोड़ों युवाओं को संगठन से जोडकर एक नया आयाम स्थापित किया जायेगा।

12 जून को पहुंचें अधिक लोग
इस अवसर पर युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद राजपूत ने आयोजन के दूसरे दिन 12 जून को अधिक से अधिक समाज के लोगों से इस सम्मेलन में पहुंचने की अपील की।

महासम्मेलन में देशभर से जुटे लोग
पचकुईयां स्थित जीआईसी मैदान में शुरू हुए इस महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों से युवा सम्मलित होने के लिये पहुंचे। आयोजन के प्रथम दिन इंजीनियर सुनील लोधी, पीतम सिंह लोधी, मिश्रीलाल राजपूत, संतोष सिंह लोधी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

image