4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shreyas Talpade Health Update: श्रेयस तलपड़े जानें हार्ट अटैक के बाद ICU में कैसी है हालत? पत्नी ने बताया नया अपडेट

Shreyas Talpade Health Updates: Shreyas Talpade: बॉलीवुड एक्टर श्रेय तलपडे को बीते दिन हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं अब उनकी पत्नी ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया है।  

2 min read
Google source verification
shreyas_talpade_wife__deepti_talpade_.jpg

श्रेयस तलपड़े की कल देर रात एंजियोप्लास्टी की गई, उनकी हालत स्थिर है।

Shreyas Talpade in ICU: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर श्रेयस तलपड़े को बीते दिन फिल्म की शूटिंग से लौटने के बाद दिल का दौरा पड़ा। उनकी पत्नी आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गईं, जहां अभी भी डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। इस बीच एक्टर के फैंस लगातार उनके लिए दिल से दुआ मांग रहे हैं।

श्रेयस तलपड़े की कल देर रात एंजियोप्लास्टी की गई, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। यह सूचना एक्टर की पत्नी दीप्ति ने शुक्रवार को साझा की।

यह भी पढ़ें: Hareem Shah Viral Video: हरीम शाह इस वायरल वीडियो के बाद पाकिस्तान में बनीं नंबर 1, खूबसूरती की जाल में फंस चुके हैं कई मंत्री

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''मेरे पति के स्वास्थ्य के प्रति इतनी चिंता व्यक्त करने के लिए मैं आप सबकी आभारी हूं। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि अब उनकी हालत स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा।''

''इस दौरान मेडिकल टीम ने भी उनकी बहुत देखभाल की, जिसके लिए मैं उनका भी तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं। सभी से विनती है कि इस समय आप हमारी प्राइवेसी का भी सम्मान करें। उनकी रिकवरी जारी है। इस बुरे समय में आपका साथ ही हम दोनों की ताकत है।''

47 वर्षीय तलपड़े, जो 'इकबाल', 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी और 'पोस्टर बॉयज़' जैसी कई अन्य फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, को कल यानी 14 दिसंबर की शाम को दिल का दौरा पड़ा।

यह भी पढ़ें: 'अभिनय यहीं मर गया', रवीना टंडन की एक छोटी सी गलती पड़ गई भारी, मांगनी पड़ी माफी

तलपड़े दिन भर बिल्कुल ठीक थे। शूटिंग के बाद वो सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। कुछ ऐसे सीन भी शूट किये गए जिनमें थोड़ा एक्शन था। शूटिंग खत्म करने के बाद शाम को वह घर गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं।

वह उन्हें अंधेरी पश्चिम में शहर के बेलेव्यू अस्पताल ले गईं, लेकिन वह रास्ते में ही बेहोश हो गए। तकरीबन 10 बजे रात को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।