23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोलर्स ने कहा ‘भैंस’, एक्ट्रेस बोली- अबे…सामने आकर बोल…मुंह न…

Sonakshi Sinhaइन दिनों फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं।

2 min read
Google source verification
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसेस हमेशा ही ट्रोलिंग का शिकार होते रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी ट्रोलर्स के निशाने पर आईं। इसके पीछे की वजह उनका बढ़ा हुआ वजन है। उनके वजन को लेकर ट्रोलर्स ने उन्हें जो कहा उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।







दरअसल, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अरबाज खान के चैट शो पर बतौर गेस्ट पहुंची। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा अपने आप से जुड़े कई मीन ट्वीट्स को पढ़ती हुई नजर आईं। जब उन्हें एक ट्रोलर ने बफेलो यानि 'भैंस' कहा तो सोनाक्षी सिन्हा ने भी उसकी गलत स्पेलिंग पर करारा जवाब देते हुए कहा कि पहले स्पेलिंग तो सीख ले यार।

वहीं कई ने उन्हें भूख हड़ताल पर चले जाने की सलाह दी। तो किसी ने कहा की वजन कम कर लो काम ज्याा रोल्स मिलेंगे। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, मेरे पास बहुत काम है। इसके बाद सोनाक्षी ने कहा, 'कोई मेरे सामने आकर ये सब बोलकर तो दिखाए। एक मुक्काकार कर मुंह न तोड़ दूं।' बता दें कि इन दिनों सोनाक्षी फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। इसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'कलंक' 17 अप्रेल को रिलीज होने जा रही है।