2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड की ‘लैला’ सनी लियोनी 3 हफ्तों में बनी मां,जानिए क्या रखा है बेटी का नाम,देखें तस्वीरें

सनी लियोनी हमेशा काम में ही व्यस्त रहती हैं इस वजह से उन्होंने बच्चा गोद लेने की सोची। इस बारे में उन्होंने कहा, हम फैमिली शुरू करने की सोच रहे थे शेड्यूल इतना बिजी था कि ऐसा होना मुमकिन नहीं था। तो हमने सोचा क्यों न हम बच्चा गोद ले लें।

2 min read
Google source verification

image

guest user

Jul 21, 2017

पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपने मां बनने की खबर को लेकर सुर्खियों में थी। इसकी वजह सनी लियोनी का हाल ही में दिया गया बयान था, जिसमें सनी लियोनी ने कहा था कि वह मां बनना चाहती है लेकिन प्रेग्नेंसी से डरती है। सनी ने कहा था कि वे और डेनियल अब दो से तीन होने के बारे में सोच रहे है। लेकिन वे फिजिकली मां बनेंगी या सेरोगेसी से इस बात को लेकर उन्हें कंफ्यूजन है। सनी ने आगे कहा, "हालांकि प्रेग्नेंट होने के बारे में अभी सोचना मेरे लिए काफी मुश्किल होगा क्योंकि फिलहाल मेरे पास बहुत काम है।"

सनी ने के इस बयान के बाद सभी यह कयास लगा रहे थे कि सनी अपनी फैमिली को जल्द ही शुरु कर सकती है। लेकिन लोग तो सिर्फ सोचते ही रह गए और सनी लियोनी तो मां बन भी गई। जी हां, यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, जिस बात का लोगों को 9 महिने इंतजार करना पड़ता है सनी ने वह 3 हफ्तों में ही फाइनल कर दिया। सनी लियोनी के फैंस को जानकर खुशी होगी कि बॉलीवुड की लैला अब मां बन चुकी है। दरअसल सनी लियोनी और उनके पति ने एक 21 महिने की एक बेटी को गोद लिया है। बच्ची महाराष्ट्र के लातूर जिले की रहने वाली है। बॉलीवुड की इस हॉट जोडी़ ने अपनी इस बेटी का नाम "निशा कौर वेबर रखा है।

सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। सनी ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और हम दोनों इसके आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से तैयार हैं। हम दोनों फैमिली शुरू करना चाहते हैं और यह बहुत ही शानदार है।" तो वहीं डेनियल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "लगभग दो साल पहले जब हम एक अनाथालय गए थे तभी हमने एक बच्ची को गोद लेने का आवेदन किया था। वे लोग अद्भुत काम कर रहे हैं लेकिन हमने सोचा कि यह उनकी मदद करने के लिए बहुत अच्छा मौका होगा। बेशक आप उन सभी जरूरत मंद की मदद करना चाहते हैं लेकिन आप नहीं कर सकते। शायद इसी तरह से चीजों को शुरू किया जा सकता है।"

सनी ने कहा, 'मुझे उस बच्ची को देखते ही प्यार हो गया था। जिस ‌दिन डेनियल और सनी निशा को लेने गए वो काफी खुश थी। कार से लातूर से मुंबई आने में 8 घंटे लगे। निशा पूरे रास्ते हंसती रही और खेलती रही। मां बनने के बाद सनी ने कहा, 'मेरे और डेनियल के लिए ये सब कुछ नया था। जब हमने निशा की फोटो देखी तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गई, खुश भी हुई और इमोशनल भी। वहीं डेनियल ने कहा, 'बच्ची को अडॉप्ट करने से पहले बहुत सारा पेपर वर्क करना पड़ा। इसमें करीब दो साल का समय लगा।'इतना ही नहीं निशा के साथ सनी और बीवर की तस्वीर भी देखने को मिली है। सनी लियोनी की इस खबर के बाद इस जोड़ी को बधाई मिलने का सिलसिला शुरु हो गया है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में शाहरुख खान का बेटा अबराम, आमिर खान का बेटा आजाद, करण जौहर के जुड़वा बच्चे यश और रुही और तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य जैसे बड़े सितारों के बच्चे सेरोगेसी के जरिए हुए है। हाल ही में इस लिस्ट में कृष्णा अभिषेक का नाम भी जुड़ गया है। फिलहाल तो सनी लियोनी के फैंस उनका परिवार बढ़ने की खबर सुनकर काफी खुश होंगे।

Story Loader